{"_id":"6b07f8c9e4425f18700b27e7","slug":"video-maa-chintpurni-mahotsav-artist-auditions-amb-december-2026-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए कलाकारों के ऑडिशन शुरू, 4 से 6 दिसंबर तक सजेगा मेला मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए कलाकारों के ऑडिशन शुरू, 4 से 6 दिसंबर तक सजेगा मेला मैदान
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:45 PM IST
Link Copied
माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकारों के लिए वीरवार से ऑडिशन शुरू हो गए हैं। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब में आयोजित चयन प्रक्रिया के पहले दिन सुबह से ही प्रतिभागियों की चहल-पहल देखने को मिली। बड़ी संख्या में युवाओं ने गायन और अन्य कलाओं के माध्यम से चयन समिति के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ऑडिशन की प्रक्रिया 26 और 27 नवंबर 2026 को आयोजित की जा रही है। स्थानीय कलाकारों में इसमें भाग लेने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय अंब में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा ऑडिशन के दोनों दिन मौके पर भी आवेदन करने की सुविधा दी गई है।
प्रशासन के अनुसार, नामी कलाकारों के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और पुरस्कार विजेताओं को ऑडिशन प्रक्रिया से सीधी छूट दी गई है।
गौरतलब है कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव पहले 22 से 24 नवंबर तक आयोजित होना प्रस्तावित था। हालांकि, प्रशासनिक कारणों से इसकी तिथियों में बदलाव किया गया है। अब यह महोत्सव 4 से 6 दिसंबर 2026 तक अंब के मेला मैदान में आयोजित होगा।
ऑडिशन के माध्यम से चयनित कलाकारों को महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।