{"_id":"6b07f8c371b17e99fc0515a8","slug":"video-constitution-day-celebration-sudha-model-school-amb-nishad-kumar-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: संविधान दिवस पर अंब के सुधा मॉडल स्कूल में कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट निषाद कुमार ने किया विद्यार्थियों को प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: संविधान दिवस पर अंब के सुधा मॉडल स्कूल में कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट निषाद कुमार ने किया विद्यार्थियों को प्रेरित
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:45 PM IST
Link Copied
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत मेरा युवा भारत (एमवाई भारत), ऊना के तत्वावधान में सुधा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंब में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट निषाद कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। मेरा युवा भारत ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने मुख्य अतिथि निषाद कुमार, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और उपस्थित युवाओं का स्वागत किया। इसके बाद आयोजकों ने निषाद कुमार को स्मृति चिह्न, टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निषाद कुमार ने अनुशासन, कठोर परिश्रम और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने का महत्व समझाया। उन्होंने अपने संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय खेल जीवन के अनुभव साझा किए।
उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एडवोकेट शिखा ने संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। युवाओं को इसके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
वहीं, युवा कार्यकर्ता और सोशल मीडिया प्रभावक आकाश ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन युवा पुरस्कार विजेता सुरिंदर कौंडल चुरुरू ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में सुधा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधन और स्टाफ का सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनु राज, रुचिका कांवर, वरुण कुमार, सुरिंदर कुमार कौंडल, मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक अंकुश, आरुषि, अमन और ऋषव सहित शिक्षक एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।