{"_id":"6b079ad7d9b2b7be010a23cc","slug":"video-prayers-for-world-peace-and-prosperity-during-the-yajna-and-shantinath-vidhan-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यज्ञ और शांतिनाथ विधान में विश्व शांति व समृद्धि की कामना।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यज्ञ और शांतिनाथ विधान में विश्व शांति व समृद्धि की कामना।
कोसीकलां। एमडी जैन पब्लिक स्कूल में नव निर्मित हॉल का शुद्धिकरण के मौके पर यज्ञ एवं शांतिनाथ विधान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ से विश्व में शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक शांति की अनुभूति की।
सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उन्होंने विधि-विधान से भगवान शांतिनाथ की पूजा की और मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं। पंड़ित जिनेश्वर शास्त्री के मंत्रोच्चारणों के मध्य मुख्य अतिथि चंदीराम शेरगढि़या, सुभाष जैन, विजय जैन, कैलाश चंदौरिया ने वेदी का अभिषेक किया गया और महामंत्रों का वाचन भी हुआ। पंडित ने बताया कि यह विधान आत्मशुद्धि, मानसिक शांति और जीवन में शुभ परिवर्तन लाने वाला है। समाज के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जैन ने बताया कि शांति विधान में भाग लेना अत्यंत पुण्यकारी होता है। उन्होंने कहा कि इससे आध्यात्मिक शांति मिलती है और समाज में एकता व सद्भाव बढ़ता है। कैलाश चंदौरिया ने यह भी बताया कि इष्टदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। विधान के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत रहा। श्रद्धालुओं ने एक बार फिर विश्व में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक कल्याण का प्रतीक बन गया। विधान में डा. नरेंद्र शर्मा,कमलेश जैन, रिषभ जैन, प्रवीन जैन, राजेंद्र जैन, मुन्नी जैन, नवीन जैन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।