Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chandrashekhar owaisi rally lucknow 2027 up election cm face 403 seats

'दलित का बेटा सीएम, अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम': ओवैसी का योगी-अखिलेश पर हमला, बोले- मौकापरस्ती का समय खत्म

Thu, 26 Nov 2026 02:26 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 02:26 PM IST
सार

लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी ने संयुक्त महारैली की। सामाजिक परिवर्तन मोर्चे की इस पहली बड़ी रैली में चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया। मोर्चे ने 2027 का विधानसभा चुनाव सभी 403 सीटों पर लड़ने का एलान किया। ओवैसी ने योगी, मोदी और अखिलेश पर निशाना साधते हुए संविधान और इंसाफ की बात कही।

विज्ञापन
chandrashekhar owaisi rally lucknow 2027 up election cm face 403 seats
लखनऊ में ओवैसी/चंद्रशेखर की रैली में लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक महारैली के जरिए अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के गठन के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बड़ी संयुक्त रैली है।

विज्ञापन
Trending Videos

'दलित का बेटा सीएम बनेगा और अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा'
रैली स्थल पर लगाए गए होर्डिंग और पोस्टर सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र बने रहे, जिन पर स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि 'दलित का बेटा सीएम बनेगा और अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा।' इस नारे के माध्यम से मोर्चे ने प्रदेश की राजनीति में एक नए सामाजिक समीकरण को साधने का संदेश दिया है। गठबंधन ने 2027 का विधानसभा चुनाव राज्य की सभी 403 सीटों पर लड़ने की घोषणा की है और चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। मोर्चे की रणनीति प्रदेश के करीब 21 प्रतिशत दलित और 19 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं को एक मंच पर लाने की है, जो मिलकर राज्य की आबादी का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मौकापरस्ती का समय खत्म होने वाला है
रैली को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद गठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं और उन्हें सीएम बनाने के लिए पूरी ताकत लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि मैदान में जुटी यह भीड़ यह पैगाम दे रही है कि अब इनका और मौकापरस्ती का समय खत्म होने वाला है।

विज्ञापन

'उत्तर प्रदेश को एक नया प्रदेश बनाएंगे'
ओवैसी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम उत्तर प्रदेश को एक नया प्रदेश बनाएंगे, जहां बुलडोजर और गुंडागर्दी के बजाय संविधान और इंसाफ का राज होगा। संविधान निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को हिंदू राष्ट्र बनने से रोका और भाईचारे व न्याय का मार्ग प्रशस्त किया।

'अपने दलित भाई चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे'
इस मौके पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज के दबे-कुचले वर्गों के पास आज सबसे बड़ी ताकत बाबा साहेब का दिया हुआ संविधान है। शौकत अली ने दलित-मुस्लिम एकता पर जोर देते हुए कहा कि दोनों समुदाय न कभी आपस में लड़े थे और न आगे लड़ेंगे, बल्कि मिलकर अपने दलित भाई चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed