Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Permission denied in Lucknow yet Congress proceeds with Constitution Protection March

लखनऊ: बिना अनुमति कांग्रेस निकाल रही मार्च; पुलिस ने आराधना मिश्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया

Thu, 26 Nov 2026 03:58 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 03:58 PM IST
सार

लखनऊ में संविधान दिवस पर कांग्रेस कार्यक्रम आयोजित कर संविधान रक्षा मार्च निकाल रही है। हालांकि, जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस 145 साल पुरानी पार्टी है और कभी खत्म नहीं होगी।

विज्ञापन
Permission denied in Lucknow yet Congress proceeds with Constitution Protection March
कांग्रेस का मार्च पुलिस ने रोका, धक्कामुक्की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर संविधान रक्षा मार्च निकाला जा रहा है। हालांकि, जिला प्रशासन ने मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद निकाले जा रहे मार्च को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना कर रही हैं।

विज्ञापन


बिना अनुमति मार्च निकालने पर पुलिस ने कांग्रेसियों को रोका। जबरन आगे बढ़ने की जिद पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। माहौल गरमाया हुआ है। इस दौरान उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। नेता बोले- संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की आवाज को गिरफ्तारियों से नहीं दबाया जा सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

Permission denied in Lucknow yet Congress proceeds with Constitution Protection March
संविधान रक्षा मार्च के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से धक्कामुक्की - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरगे ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के 145 साल के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी खत्म होने वाली पार्टी नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, 'मिलकर लड़ेंगे तो जीतेंगे ही।'

खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान और बाबा साहेब के सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

Permission denied in Lucknow yet Congress proceeds with Constitution Protection March
बैरियर पर चढ़कर निकलने का प्रयास करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

राम के नाम पर राजनीति करने वालों पर बरसे खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर भगवान राम के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, 'तुमने राम के नाम पर चोरी की, तुम्हें स्वर्ग का दरवाजा नहीं मिलेगा।'

कांग्रेस कभी खत्म नहीं होगी: खरगे

खरगे ने कांग्रेस के लंबे राजनीतिक इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी ने देश की आजादी से लेकर लोकतंत्र की मजबूती तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। उनका कहना था कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed