Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Urdu-Punjabi Language Teachers Recruitment. Conditions Set for Candidates from Other States

हिमाचल उर्दू-पंजाबी भाषा शिक्षक भर्ती: बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए शिक्षा निदेशालय ने तय कीं शर्तें

Wed, 25 Nov 2026 07:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 07:10 PM IST
सार

उर्दू और पंजाबी भाषा शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षा विभाग ने पात्रता की शर्तें स्पष्ट की हैं। 
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राज्य चयन आयोग हमीरपुर को पत्र भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
himachal Urdu-Punjabi Language Teachers Recruitment. Conditions Set for Candidates from Other States
हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में उर्दू और पंजाबी भाषा शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षा विभाग ने पात्रता की शर्तें स्पष्ट की हैं। इसके तहत हिमाचल के बोनाफाइड निवासी अभ्यर्थियों को छोड़कर अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए प्रदेश के शिक्षण संस्थानों से मैट्रिक और जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। यानी बाहरी राज्यों के ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई हिमाचल से नहीं की है, वे इन पदों के लिए पात्र नहीं होंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के सचिव को पत्र भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार की ओर से 23 अक्तूबर 2020 को जारी निर्देशों के अनुसार उर्दू और पंजाबी भाषा शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए यह शर्त लागू होगी। हालांकि, हिमाचल के बोनाफाइड निवासियों को इस अनिवार्यता से छूट प्रदान की गई है। शिक्षा विभाग इससे पहले भी भर्ती प्रक्रिया को लेकर 17 अप्रैल 2025 और 27 अप्रैल, 3 जून व 12 जून 2026 को पत्र जारी कर चुका है। अब पात्रता की संशोधित शर्तों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए चयन आयोग को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed