Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp Politics: Jairam Thakur says the Sukhu govt has shut down 2,500 institutions.

हिमाचल सियासत: जयराम ठाकुर बोले- सुक्खू सरकार ने ढाई हजार संस्थानों पर ताले लगा दिए

Wed, 25 Nov 2026 06:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन(अर्की)।
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन(अर्की)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 06:03 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  संस्थानों को बंद करने और चुनावी गारंटियों के मुद्दे पर सरकार को घेरा।  कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसे जनता ताले वाला मुख्यमंत्री कह रही है।

विज्ञापन
hp Politics: Jairam Thakur says the Sukhu govt has shut down 2,500 institutions.
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन जिले के अर्की में कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री को ताले वाला मुख्यमंत्री बताया। ठाकुर ने संस्थानों को बंद करने और चुनावी गारंटियों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसे जनता ताले वाला मुख्यमंत्री कह रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही पिछली भाजपा सरकार की ओर से खोले गए लगभग ढाई हजार संस्थानों पर ताले लगा दिए।

विज्ञापन



ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना घर मानते हैं और प्रदेश का विकास केंद्र सरकार के पैसों से हो रहा है। उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट बैठक का उदाहरण दिया, जिसमें बुजुर्गों की पेंशन आयु 80 से घटाकर 60 वर्ष करने का निर्णय लिया गया था। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों और अधूरी गारंटियों से परेशान है। जनता ने इस सरकार को हटाने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed