{"_id":"6b06e9f7cad61b0eb9088872","slug":"himachal-school-education-directorate-2-000-teachers-in-cbse-affiliated-govt-schools-to-receive-five-medical-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशालय: सीबीएसई सरकारी स्कूलों के 2,000 शिक्षकों को मिलेंगी पांच मेडिकल लीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशालय: सीबीएसई सरकारी स्कूलों के 2,000 शिक्षकों को मिलेंगी पांच मेडिकल लीव
Wed, 25 Nov 2026 07:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Nov 2026 07:30 PM IST
सार
शिक्षा निदेशालय के अनुसार चिकित्सा अवकाश का प्रावधान हिमाचल में सीबीएसई से संबद्ध उत्कृष्ट विद्यालय योजना और निश्चित मानदेय या समेकित राशि पर शिक्षकों की नियुक्ति योजना के तहत कार्यरत शिक्षकों पर लागू होगा।
विज्ञापन
शिक्षक(सांकेतिक)।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में कार्यरत करीब 2,000 शिक्षकों को अब हर साल पांच दिन का चिकित्सा अवकाश मिलेगा। इसके अलावा शिक्षक 10 दिन के आकस्मिक अवकाश के भी पात्र होंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को इस बाबत आदेश जारी किए। निदेशालय के अनुसार यह प्रावधान हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध उत्कृष्ट विद्यालय योजना और निश्चित मानदेय या समेकित राशि पर शिक्षकों की नियुक्ति योजना के तहत कार्यरत शिक्षकों पर लागू होगा।
विज्ञापन
इन योजनाओं के तहत नियुक्त शिक्षकों को अवकाश की पात्रता को लेकर स्कूलों के प्रधानाचार्यों और संस्थान प्रमुखों की ओर से लगातार स्पष्टीकरण मांगा जा रहा था। स्कूल शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के सभी माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशकों को जारी पत्र में संबंधित योजनाओं का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि पात्र शिक्षकों को साल में 10 दिन आकस्मिक अवकाश और पांच दिन चिकित्सा अवकाश दिया जाएगा। निदेशालय ने सभी उप निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश की जानकारी अपने अधीन आने वाले सभी संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों तक तत्काल पहुंचाएं।
विज्ञापन
