Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Governor Kavinder Gupta paid obeisance at the Chalda Mahasu Maharaj temple in Pashmi

सिरमाैर: राज्यपाल ने पश्मी में चालदा महासू महाराज के मंदिर में टेका माथा, पारंपरिक रासा में लिया भाग

Wed, 25 Nov 2026 06:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी शिलाई (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी शिलाई (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 06:32 PM IST
सार

 राज्यपाल कविंद्र गुप्ता एवं लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता बुधवार को जिला के शिलाई उपमंडल के पश्मी गांव स्थित श्री छत्रधारी चालदा महासू महाराज मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेककर आशीर्वाद लिया और प्रदेश सहित देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन
Governor Kavinder Gupta paid obeisance at the Chalda Mahasu Maharaj temple in Pashmi
राज्यपाल ने पश्मी में चालदा महासू महाराज के मंदिर में टेका माथा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत की सदियों पुरानी देव संस्कृति और सनातन परंपराएं देश की आध्यात्मिक शक्ति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का आधार हैं। इस अमूल्य विरासत को भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकास भी, विरासत भी का दृष्टिकोण देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान दिला रहा है। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता एवं लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता बुधवार को जिला के शिलाई उपमंडल के पश्मी गांव स्थित श्री छत्रधारी चालदा महासू महाराज मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेककर आशीर्वाद लिया और प्रदेश सहित देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भगवान शिव के स्वरूप में पूजे जाने वाले चालदा महासू महाराज सत्य, न्याय, धर्म और लोक कल्याण के प्रतीक हैं।

विज्ञापन



देवता के गांव-गांव भ्रमण की परंपरा समाज में एकता, पारस्परिक सम्मान और सामूहिक आस्था को मजबूत करती है। हिमाचल और उत्तराखंड की साझा देव संस्कृति देश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सनातन मूल्यों, स्थानीय परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना आवश्यक है। हिमाचल में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इनके सतत विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से नशामुक्त, समृद्ध, सांस्कृतिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की अपील की।
विज्ञापन


पश्मी गांव पहुंचने पर हाटी समिति के पदाधिकारियों, महासू सेवा समिति और ग्रामीण महिलाओं ने राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर का फूल-मालाओं से स्वागत किया। ग्रामीण महिलाओं ने लेडी गवर्नर और उपायुक्त प्रियंका वर्मा को पारंपरिक टालकू पहनाकर सम्मानित किया, जबकि शिलाई इकाई हाटी समिति ने राज्यपाल को लोइया टोपी भेंट की। इस दौरान राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर ने ग्रामीणों के साथ पारंपरिक पहाड़ी रास में भी भाग लिया। कार्यक्रम में महासू सेवा समिति ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर, इंद्र ठाकुर, सीताराम शर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी और एसडीएम शिलाई जसपाल सिंह सहित गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर हरिराम शास्त्री, केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, दलीप चौहान, अत्तर सिंह नेगी, रण सिंह चौहान, आत्मा राम शर्मा, धनवीर ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर का क्षेत्र की देव संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने के लिए आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed