{"_id":"6b08004b87546fdbb303295b","slug":"video-joharji-kabaddi-tournament-kasauli-solan-semifinal-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: कसौली के जोहड़जी में कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, नैनाटिक्कर और सुल्तानपुर के बीच होगा पहला सेमीफाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: कसौली के जोहड़जी में कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, नैनाटिक्कर और सुल्तानपुर के बीच होगा पहला सेमीफाइनल
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 03:17 PM IST
Link Copied
कसौली विधानसभा क्षेत्र में कबड्डी का रोमांच शुरू हो गया है। बोहली पंचायत के जोहड़जी में दंगल मेला कमेटी माइयां जोहड़जी की ओर से दो दिवसीय तीसरी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को हुआ। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। इसमें विभिन्न श्रेणियों के मुकाबलों के साथ खिलाड़ियों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं।
जूनियर वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला नैनाटिक्कर और सुल्तानपुर की टीमों के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में भारती-7 और ब्लैक पेंथर ए की टीमें आमने-सामने होंगी। इन मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है।
प्रतियोगिता के 65 किलोग्राम वर्ग में विजेता टीम को 15 हजार रुपये और उपविजेता को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, ओपन कैटेगरी में विजेता टीम को 25 हजार रुपये और उपविजेता को 15 हजार रुपये मिलेंगे। इस वर्ग में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 6,100 रुपये और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 5,100 रुपये दिए जाएंगे।
आयोजकों की ओर से लड़कियों और सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को भी प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। इन दोनों श्रेणियों में भाग लेने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया है। लड़कियों के वर्ग में प्रथम पुरस्कार 5,100 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 3,100 रुपये निर्धारित किया गया है।
इसी तरह सब जूनियर वर्ग में विजेता टीम को 3,100 रुपये और उपविजेता को 2,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, सर्वश्रेष्ठ कैचर और सर्वश्रेष्ठ रेडर को आकर्षक स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के मुकाबले सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। आयोजकों ने अनुशासन को लेकर भी सख्त नियम बनाए हैं। नशे की हालत में पाई जाने वाली टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।