{"_id":"6b07edf28ef63d9e77015bb3","slug":"video-dharampur-school-top-100-atal-tinkering-lab-annual-function-solan-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: अटल टिंकरिंग लैब में धर्मपुर स्कूल ने बनाई राष्ट्रीय पहचान, टॉप-100 में मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: अटल टिंकरिंग लैब में धर्मपुर स्कूल ने बनाई राष्ट्रीय पहचान, टॉप-100 में मिली जगह
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:59 PM IST
Link Copied
राजकीय सीबीएसई आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विकास खंड धर्मपुर के बीडीओ धनीराम पंवर और जिला उपनिदेशक मधु जनारथा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि विधायक विनोद सुल्तानपुरी को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या धर्मवीर कौर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के साथ विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब के क्षेत्र में धर्मपुर स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-100 में जगह बनाई है। वहीं, प्रदेश स्तर पर स्कूल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
प्रधानाचार्या ने बताया कि विद्यालय परिसर में 11 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम भी लगाया गया है। वार्षिक रिपोर्ट में इसे स्कूल की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया गया।
समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहाड़ी नाटी सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिमाचली संस्कृति की झलक दिखाई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा और सांस्कृतिक सहभागिता देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।