{"_id":"6b07ffc75870a9cc2c0b44c4","slug":"video-hamirpur-bus-stand-naming-maharana-pratap-demand-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर बस अड्डे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग, परिसर में प्रतिमा स्थापित करने का भी प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर बस अड्डे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग, परिसर में प्रतिमा स्थापित करने का भी प्रस्ताव
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 03:15 PM IST
Link Copied
हमीरपुर के नए बस अड्डे के नामकरण को लेकर राजपूत कल्याण सभा ने प्रदेश सरकार के समक्ष मांग उठाई है। सभा ने नए बस अड्डे का नामकरण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर करने की मांग करते हुए कहा है कि इसके उद्घाटन से पहले सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाए। इसके साथ ही बस अड्डा परिसर में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का भी आग्रह किया गया है।
मीडिया को जारी बयान में राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष जोगिंद्र, महासचिव अजय, कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र भारद्वाज, रवीकरण ठाकुर और सूबेदार जीत ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि नए बस अड्डे का नामकरण महाराणा प्रताप के नाम पर किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि उद्घाटन से पहले इस संबंध में जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएं।
सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मांग को लेकर 15 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा गया था। सभा के अनुसार, मुख्यमंत्री ने ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए सचिव, परिवहन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे। इस संबंध में जारी पत्र भी राजपूत कल्याण सभा को प्राप्त हुआ है।
सभा ने इस पहल के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि नए बस अड्डे के उद्घाटन से पहले नामकरण को लेकर आधिकारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी और परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने की मांग पर भी निर्णय लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।