Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   zoho founder sridhar vembu says ai will take over maths and coding humans may turn to scripture

श्रीधर वेम्बू की चेतावनी: एआई छीन लेगा कोडिंग और प्रोग्रामर की नौकरियां; 10 लोगों का काम करेगा एक इंसान

Mon, 23 Nov 2026 12:50 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 23 Nov 2026 12:50 PM IST
सार

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेज रफ्तार के बीच जोहो फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। 
  • उनका मानना है कि एआई जल्द ही गणित और कोडिंग जैसे जटिल कामों पर पूरी तरह कब्जा कर लेगा। 
  • वेम्बू के मुताबिक, अब इंसानों के लिए प्रकृति, संस्कृति और धर्मग्रंथों की ओर लौटने का समय आ गया है।

विज्ञापन
zoho founder sridhar vembu says ai will take over maths and coding humans may turn to scripture
श्रीधर वेम्बू (फाइल) - फोटो : एक्स@svembu

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, उसने टेक जगत के दिग्गजों को भी भविष्य की नौकरियों पर नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है। इसी कड़ी में जोहो (Zoho) के संस्थापक श्रीधर वेम्बू (Sridhar Vembu) ने एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि एआई जल्द ही गणित और कोडिंग जैसे बौद्धिक कामों को पूरी तरह अपने हाथ में ले लेगा। ऐसे में प्रोग्रामर और गणितज्ञों के सामने वही स्थिति आ खड़ी होगी, जो कभी मशीनीकरण के दौर में किसानों और बुनकरों के सामने आई थी।
विज्ञापन


बौद्धिक वर्ग में क्यों बढ़ रही है बेचैनी?
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एआई शोधकर्ता सुब्बाराव कंभमपति की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए वेम्बू ने यह बात कही। कंभमपति ने लिखा था कि ऐतिहासिक रूप से तकनीकी क्रांतियों ने हमेशा समाज के किसी न किसी वर्ग को प्रभावित किया है, लेकिन इस बार बेचैनी ज्यादा इसलिए दिख रही है क्योंकि पहली बार बौद्धिक वर्ग अपने काम का उद्देश्य खोने के डर का सामना कर रहा है।
  • विज्ञापन
  • इस बात से सहमति जताते हुए श्रीधर वेम्बू ने लिखा कि मशीनीकरण और ऑटोमेशन की लहरों में जो हालात कभी किसानों, बुनकरों, बढ़ई और लोहारों के हुए थे, वही अब गणितज्ञों और प्रोग्रामरों के साथ शुरू हो रहा है। आज के एआई मॉडल एक बार में हजारों लाइन का कोड लिख सकते हैं, वहीं ओपनएआई और एंथ्रोपिक के एडवांस मॉडल्स ने गणित की बेहद कठिन गुत्थियों जैसे नेवियर-स्टोक्स मिलेनियम चैलेंज को भी सुलझाना शुरू कर दिया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

क्या है एआई का सकारात्मक पहलू?
  • एआई के बढ़ते इस्तेमाल को वेम्बू सिर्फ नौकरियों के लिए खतरे के रूप में नहीं देखते। उनके मुताबिक, यही तकनीक उन लोगों के लिए नए रास्ते खोल सकती है, जिनके पास किसी खास क्षेत्र की औपचारिक ट्रेनिंग नहीं है।
  • उन्होंने अपनी टीम के एक ऐसे कर्मचारी का उदाहरण दिया, जिसका इंजीनियरिंग में कोई बैकग्राउंड नहीं थी। इसके बावजूद उसने एआई की मदद से CAD डिजाइन तैयार किया। वेम्बू के मुताबिक, उस कर्मचारी के पास जिज्ञासा और कुछ नया सीखने की इच्छा थी, जिसका इस्तेमाल करके उसने यह काम कर दिखाया।
  • इस उदाहरण से वे यह समझाना चाहते हैं कि एआई विशेषज्ञता की सीमाओं को कम कर सकता है। यानी जिन कामों के लिए पहले तकनीकी डिग्री या लंबे अनुभव की जरूरत होती थी, उनमें अब दूसरे क्षेत्रों के लोग भी एआई की मदद से योगदान दे सकते हैं।

क्या धर्मग्रंथों की ओर लौटेंगे इंसान?
जब एक यूजर ने उनसे पूछा कि अगर AI ऐसे सारे जटिल काम कर लेगा तो इंसान क्या करेंगे, तो वेम्बू ने एक दिलचस्प नजरिया पेश किया। उन्होंने कहा कि एआई के दौर में इंसानों को प्रकृति, पालन-पोषण, संस्कृति और शास्त्रों की ओर लौटना होगा, यही भविष्य में इंसानी काम की नई श्रेणी हो सकती है। पिछले महीने भी वेम्बू ने कहा था कि जब एआई इंसानों के 'बौद्धिक दिखावे' को खत्म कर देगा, तब धर्म और सनातन धर्म के मूल सिद्धांत और अधिक प्रासंगिक हो जाएंगे।


नौकरियां खत्म नहीं होंगी, बल्कि संतुलन बदलेगा
श्रीधर वेम्बू ने चेतावनी दी है कि किसी भी कंप्यूटर-आधारित नौकरी में अब यह जोखिम है कि एक व्यक्ति एआई की मदद से 10 लोगों का काम अकेले कर सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि नौकरियां खत्म हो जाएंगी। वेम्बू के अनुसार, जो छोटे उद्योग पहले महंगे सॉफ्टवेयर इंजीनियर या डिजिटल मार्केटर नहीं रख पाते थे, अब वे भी इन्हें हायर कर सकेंगे। उन्होंने इस बदलाव को अर्थव्यवस्था में एक 'पुनर्संतुलन' बताया, जिससे उत्पादकता 10 से 100 गुना तक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed