Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   motorola android 17 update eligible phones list india edge razr moto g how to check

मोटोरोला यूजर्स के लिए खुशखबरी: इन 29 स्मार्टफोन में आएगा एंड्रॉयड 17 अपडेट और नया ओएस, आपका फोन है एलिजिबल?

Sun, 22 Nov 2026 03:29 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 22 Nov 2026 03:29 PM IST
सार

  • मोटोरोला ने Android 17 अपडेट पाने वाले 29 स्मार्टफोन्स की नई लिस्ट जारी कर दी है।
  • इसमें कंपनी की Signature, Edge, Razr और Moto G सीरीज के कई पॉपुलर मॉडल्स शामिल हैं। 
  • इनमें से 9 फोन्स को स्टेबल अपडेट मिलना शुरू भी हो चुका है, जबकि बाकी 20 मॉडल्स को आने वाले महीनों में नया OS मिलेगा। 
  • जानिए आप अपने मोटोरोला फोन में Android 17 अपडेट कैसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
motorola android 17 update eligible phones list india edge razr moto g how to check
मोटोरोला फोन्स में मिलने लगा एंड्रॉयड 17 का अपडेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोटोरोला ने अपने 29 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 17 अपडेट की लिस्ट जारी की है। इसमें कंपनी की सिग्नेचर, एज, रेजर और मोटो जी सीरीज के फोन शामिल हैं। इनमें से 9 स्मार्टफोन को स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जबकि बाकी 20 फोन को आने वाले महीनों में नया सॉफ्टवेयर मिलेगा। हालांकि, भारतीय यूजर्स के लिए अपडेट की तारीख अलग हो सकती है।
विज्ञापन


इन 9 मोटोरोला फोन में मिलने लगा Android 17
मोटोरोला की अपडेटेड लिस्ट के मुताबिक, कंपनी के 9 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 17 का स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इस लिस्ट में प्रीमियम सेगमेंट से लेकर फोल्डेबल और मिड-रेंज फोन तक शामिल हैं।
विज्ञापन

- मोटोरोला सिग्नेचर
- मोटोरोला एज 70
- मोटोरोला एज 70 फ्यूजन
- मोटोरोला एज 70 फ्यूजन+
- मोटोरोला एज 60 प्रो
- मोटोरोला रेजर 70 अल्ट्रा (रेजर अल्ट्रा 2026)
- मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा (रेजर+ 2024)
- मोटोरोला रेजर फोल्ड
- मोटो जी86

ध्यान देने वाली बात है कि अपडेट चरणों में जारी किया जा रहा है। इसलिए एक ही मॉडल इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स को एक साथ अपडेट नहीं मिलेगा।

इन 20 मोटोरोला फोन को भी मिलेगा Android 17 अपडेट
कंपनी ने 20 अन्य स्मार्टफोन के नाम भी कंफर्म किए हैं, जिन्हें आने वाले महीनों में एंड्रॉयड 17 अपडेट दिया जाएगा। इनकी लिस्ट में एज, रेजर और मोटो जी सीरीज के फोन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटोरोला एज सीरीज
1. मोटोरोला एज 70 प्रो
2. मोटोरोला एज 60
3. मोटोरोला एज 60 नियो
4. मोटोरोला एज 60 फ्यूजन
5. मोटोरोला एज 50 नियो
6. मोटोरोला एज 50 फ्यूजन
7. मोटोरोला एज 50 प्रो
8. मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा

मोटोरोला रेजर सीरीज
9. मोटोरोला रेजर 70 (रेजर 2026)
10. मोटोरोला रेजर 60 (रेजर 2025)
11. मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा (रेजर अल्ट्रा 2025)
12. मोटोरोला रेजर 50 (रेजर 2024)

मोटो जी सीरीज
13. मोटो जी77
14. मोटो जी75
15. मोटो जी67
16. मोटो जी57
17. मोटो जी56
18. मोटो जी47
19. मोटो जी37
20. मोटो जी मैक्स

इन 20 स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने अभी अपडेट की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है। आने वाले महीनों में अलग-अलग चरणों में अपडेट जारी किया जाएगा।

भारतीय यूजर्स के लिए क्या है अपडेट?
  • यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। मोटोरोला की यह अपडेटेड लिस्ट कंपनी की ब्राजील यूनिट की ओर से जारी की गई है। कंपनी ने अभी सभी 29 स्मार्टफोन के लिए भारत में अपडेट मिलने की अलग तारीख या शेड्यूल नहीं बताया है।
  • इसलिए लिस्ट में फोन का नाम होने का मतलब यह नहीं है कि भारतीय यूजर्स को भी उसी समय अपडेट मिल जाएगा। अलग-अलग देशों, फोन मॉडल और टेलीकॉम ऑपरेटर के हिसाब से अपडेट मिलने का समय बदल सकता है।
  • मसलन, मोटोरोला एज 60 फ्यूजन और रेजर 60 अल्ट्रा को इस लिस्ट में आने वाले अपडेट वाले फोन के तौर पर रखा गया है, जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इन दोनों फोन को एंड्रॉयड 17 अपडेट पहले ही मिल चुका है।

मोटोरोला फोन में ऐसे चेक करें Android 17 अपडेट
अगर आपके पास ऊपर बताए गए स्मार्टफोन में से कोई मॉडल है तो आप खुद चेक कर सकते हैं कि उसके लिए नया अपडेट आया है या नहीं।

1. सबसे पहले फोन की Settings खोलें।
2. यहां System विकल्प पर जाएं।
3. इसके बाद System Updates चुनें।
4. अब Check for Updates पर टैप करें।
5. अपडेट उपलब्ध होने पर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करके उसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।

अपडेट डाउनलोड करने से पहले फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करें और बैटरी पर्याप्त चार्ज रखें। आप मोटोरोला की आधिकारिक सॉफ्टवेयर अपग्रेड सपोर्ट वेबसाइट पर भी अपने फोन का अपडेट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed