Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   huawei osta o1 pro worlds first non foldable wide screen phone camera price specs

लॉन्च हुआ दुनिया का पहला नॉन-फोल्डेबल वाइड स्क्रीन फोन: 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा से है लैस, जा

Mon, 23 Nov 2026 07:01 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 23 Nov 2026 07:01 AM IST
सार

  • हुवावे ने चीन में दुनिया का पहला नॉन-फोल्डेबल वाइड स्क्रीन फोन OSTA O1 Pro लॉन्च किया है। 
  • इसमें 16:9.5 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 6.39 इंच की डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 7,000mAh की बैटरी दी गई है। 
  • फोन में Kirin 9030S प्रोसेसर मिलता है। चीन में इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
huawei osta o1 pro worlds first non foldable wide screen phone camera price specs
Huawei OSTA O1 Pro - फोटो : हुआवे

विस्तार

हुवावे ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन OSTA O1 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे दुनिया का पहला नॉन-फोल्डेबल वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन बता रही है। इसमें 6.39 इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9.5 है। फोन में 7,000mAh की बैटरी, 200MP का प्राइमरी कैमरा और कंपनी का अपना Kirin 9030S प्रोसेसर मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 5,499 युआन (करीब 76,500 रुपये) रखी गई है।
विज्ञापन


हुवावे OSTA O1 Pro में क्या है खास?
  • हुवावे OSTA O1 Pro का सबसे खास फीचर इसका वाइड स्क्रीन डिजाइन है। कंपनी ने इसे नॉन-फोल्डेबल वाइड स्क्रीन फोन की नई कैटेगरी के तौर पर पेश किया है। इसमें 6.39 इंच की 1.5K LTPS फ्लैट डिस्प्ले दी गई है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9.5 है, जो सामान्य स्मार्टफोन डिस्प्ले से अलग है।
  • विज्ञापन
  • फोन के बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टल डुअल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसके साथ पीछे OSTA की ब्रांडिंग भी मिलती है। यह स्मार्टफोन Starry Black, Nebula White और Starburst Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

200MP कैमरे के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
फोटोग्राफी के लिए हुवावे के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 200MP का है, जिसमें 1/1.28 इंच का RYYB सेंसर मिलता है। इसके साथ 50MP का RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3.7x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। कैमरा सिस्टम में Red Maple लेंस भी शामिल है।

7,000mAh की बैटरी और Kirin 9030S प्रोसेसर
  • हुवावे OSTA O1 Pro में कंपनी का इन-हाउस Kirin 9030S चिपसेट दिया गया है। फोन को चार रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसमें 12GB और 16GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
  • फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 66W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ कंपनी इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार किए गए स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर रही है।

HarmonyOS 7 के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
यह स्मार्टफोन HarmonyOS 7 AI Pioneer Edition पर काम करेगा। हुवावे इसे AI फोन बता रही है। कंपनी के मुताबिक, इसमें सिस्टम लेवल पर AI फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा Kirin 9030S चिपसेट को हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और क्लाउड के बीच बेहतर तालमेल के लिए डिजाइन किया गया है।

Huawei OSTA O1 Pro की कीमत और ऑफर्स
हुवावे ने इस फोन को चार अलग-अलग कीमतों पर लॉन्च किया है, जिन पर फिलहाल शुरुआती छूट भी मिल रही है:
  • 12GB + 256GB (बेस वेरिएंट): 5,499 युआन (करीब 76,500 रुपये)
  • 12GB + 512GB वेरिएंट: 6,499 युआन (करीब 90,330 रुपये)
  • 16GB + 512GB वेरिएंट: 7,299 युआन (करीब 1,01,458 रुपये)
  • 16GB + 1TB (टॉप वेरिएंट): 8,799 युआन (करीब 1,22,309 रुपये)
लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी फिलहाल सभी वेरिएंट्स पर 200 युआन (करीब 2,780 रुपये) का सीधा डिस्काउंट भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed