Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Jensen Huang Nvidia Workplace Culture Allegations Explained

'तुम्हें गर्भ में ही मार देना चाहिए था': एनवीडिया कर्मियों से ऐसी शर्मनाक बातें कहते थे हुआंग; नए आरोप क्या?

Sat, 21 Nov 2026 08:20 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 08:20 PM IST
सार

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग पर कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कंपनी के पूर्व एचआर अधिकारी माइकल विंस्टन ने भी उनके व्यवहार पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद नवंबर 2004 में उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। साल 2007 में कंपनी के खिलाफ एक पूर्व वकील ने भी मुकदमा दायर किया था। हालांकि, कुछ कर्मचारी हुआंग की कारोबारी समझ और नेतृत्व की तारीफ भी करते हैं।
 

विज्ञापन
Jensen Huang Nvidia Workplace Culture Allegations Explained
एनवीडिया विवाद - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल एनवीडिया के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग अपनी कारोबारी समझ और भविष्य की तकनीक को लेकर दूरदर्शिता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अब उनकी लीडरशिप स्टाइल को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। 
विज्ञापन


द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग कर्मचारियों को सबके सामने अपमानित करते थे, निजी जिंदगी पर ताने मारते थे और कई बार उन्हें जान से मारने जैसी धमकियां भी देते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी में काम करने का माहौल ऐसा बन गया था कि कर्मचारी उनसे असहमति जताने से भी डरते थे।
विज्ञापन


हुआंग पर क्या-क्या आरोप?
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एनवीडिया में काम कर चुके और मौजूदा एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों ने हुआंग के व्यवहार के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा, अखबार ने सैकड़ों पन्नों के अदालती दस्तावेजों और दूसरे रिकॉर्ड की भी समीक्षा की। रिपोर्ट में कई ऐसी घटनाओं का जिक्र है, जिनमें हुआंग ने कर्मचारियों को सबके सामने अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कर्मचारी ने कहा कि  हुआंग ने एक अधिकारी से कहा था कि उसकी मां को उसे जन्म देने के बजाय गर्भपात करा लेना चाहिए था। एक अन्य घटना में उन्होंने एक अधीनस्थ कर्मचारी के हाथ उखाड़कर उन्हीं से उसे पीटने की धमकी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, एक कर्मचारी से उन्होंने कहा था कि उसके दिमाग पर पेशाब कर देंगे।

क्या कर्मचारियों को अपमानित करने को सही मानते थे हुआंग?
रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग का मानना था कि एनवीडिया की बढ़ती कीमत और कर्मचारियों की आर्थिक संपन्नता के साथ केवल पैसा उन्हें बेहतर काम करने के लिए प्रेरित नहीं कर सकता। उनका मानना था कि कर्मचारियों को दबाव में रखकर और अपमानित करके उनसे बेहतर प्रदर्शन कराया जा सकता है।

पूर्व कर्मचारियों के मुताबिक, हुआंग सार्वजनिक रूप से आलोचना और बेइज्जती करने को उत्कृष्टता हासिल करने का तरीका बताते थे। उन्होंने एक बार कहा था, 'मैं आपको महान बनाने के लिए आपको प्रताड़ित करना पसंद करूंगा, क्योंकि मुझे आप पर भरोसा है।'

कंपनी के पूर्व एचआर अधिकारी ने जताई थी आपत्ति?
रिपोर्ट में एनवीडिया के पूर्व वरिष्ठ मानव संसाधन उपाध्यक्ष माइकल विंस्टन का भी जिक्र है। वह सितंबर 2004 में कंपनी से जुड़े थे। उसी साल अक्तूबर में करीब 50 कर्मचारियों की मौजूदगी में हुई एक बैठक के दौरान हुआंग की बात से वो चिंतिंत हो गए। विंस्टन ने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने यह मामला उठाया और चेतावनी दी कि इस तरह का व्यवहार कंपनी को कानूनी मुश्किल में डाल सकता है।

उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें बेबस होकर देखा, जब इस सनकी व्यक्ति ने लंबे समय तक सबके सामने उनका अपमान किया।' विंस्टन के मुताबिक, कर्मचारी हुआंग के व्यवहार से आतंकित थे। उन्होंने बाद में सीधे हुआंग से भी इस बारे में बात की, लेकिन हुआंग ने सार्वजनिक अपमान को कामकाज की प्रक्रिया यानी 'राइट ऑफ पैसेज' बताया। नवंबर 2004 में विंस्टन को यह कहते हुए नौकरी से निकाल दिया गया कि वह कंपनी के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

पहले भी सामने आया था कानूनी विवाद? 
रिपोर्ट में साल 2007 के एक अन्य कानूनी विवाद का भी जिक्र है। एनवीडिया के पूर्व वकील स्टीफन पेटिग्र्यू ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। उन्होंने उम्र के आधार पर भेदभाव और विंस्टन की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जानकारी देने पर बदले की कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया था। पेटिग्र्यू ने कहा था कि इस पूरे घटनाक्रम से उन्हें गंभीर तनाव और चिंता हुई। हालांकि, एनवीडिया ने किसी भी गलत काम से इनकार किया था। कंपनी का कहना था कि पेटिग्र्यू को खराब प्रदर्शन के कारण नौकरी से निकाला गया था।


हुआंग के प्रति कर्मचारियों की राय क्या? 
रिपोर्ट में कुछ मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों ने हुआंग की तारीफ भी की है। उनके मुताबिक, हुआंग तकनीक की गहरी समझ रखते हैं, भविष्य की जरूरतों को पहचानते हैं और कारोबार को लेकर उनकी रणनीति मजबूत है। कई कर्मचारियों ने मुश्किल समय में उनसे व्यक्तिगत सहयोग मिलने की बात भी कही। हालांकि, कुछ कर्मचारियों का कहना है कि उनके काम करने के तरीके ने कंपनी में डर का माहौल पैदा कर दिया था, जहां लोग उनसे असहमति जताने से बचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed