{"_id":"6b000053f94d556b430cf287","slug":"12-ai-models-in-six-weeks-google-openai-anthropic-meta-2026-launch-timeline-explainer-2026-11-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एआई की रेस हुई तेज: छह हफ्तों में गूगल, ओपनएआई, एंथ्रोपिक और मेटा ने उतारे 12 बड़े मॉडल्स, देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
एआई की रेस हुई तेज: छह हफ्तों में गूगल, ओपनएआई, एंथ्रोपिक और मेटा ने उतारे 12 बड़े मॉडल्स, देखें पूरी लिस्ट
Fri, 20 Nov 2026 01:40 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:40 PM IST
सार
- 7 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 के बीच गूगल, ओपनएआई, एंथ्रोपिक और मेटा ने मिलकर कुल 12 एआई मॉडल्स लॉन्च किए हैं।
- इसके साथ ही 2026 में इन चारों कंपनियों के कुल मॉडल्स की संख्या 44 तक पहुंच गई है।
- 2026 में सबसे ज्यादा एआई मॉडल लॉन्च करने के मामले में OpenAI पहले नंबर पर है।
विज्ञापन
इस साल 42 नए एआई मॉडल हुए लॉन्च।
- फोटो : अमर उजाला
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी टेक कंपनियों के बीच सबसे आगे निकलने की होड़ अब और तेज हो गई है। 7 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 के बीच यानी महज छह हफ्तों में Google, OpenAI, Anthropic और Meta ने कुल 12 बड़े प्रोपराइटरी एआई मॉडल्स बाजार में उतारे हैं। इनमें जटिल समस्याओं को सुलझाने वाले फ्लैगशिप रीजनिंग सिस्टम से लेकर कोडिंग और रोजमर्रा के कामों के लिए बने हल्के मॉडल्स तक शामिल हैं।
Trending Videos
6 हफ्तों में गूगल ने पेश किए चार नए एआई मॉडल
- फोटो : एक्स/सुंदर पिचाई
1. 6 हफ्तों में गूगल ने पेश किए चार नए एआई मॉडल
- बीते छह हफ्तों में गूगल ने सबसे ज्यादा नए एआई मॉडल पेश किए हैं। कंपनी ने अपनी जेमिनी 4 सीरीज को आगे बढ़ाते हुए चार नए मॉडल लॉन्च किए हैं। इनमें जेमिनी 4 आर्गन, कार्बन, हाइड्रोजन और नियोन शामिल है।
- इससे पहले गूगल ने 2026 में जेमिनी सीरीज के कई दूसरे मॉडल भी पेश किए थे। इनमें Gemini 3.1 Pro, Gemini 3.1 Flash-Lite, Gemini 3.5 Flash, Gemini 3.6 Flash, Gemini 3.5 Flash-Lite, Gemini 3.7 Flash और Gemini 3.8 Flash शामिल हैं।
- कंपनी अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से एआई मॉडल तैयार कर रही है। यही वजह है कि गूगल लगातार अपने फ्लैगशिप मॉडल के साथ हल्के और तेज मॉडल भी पेश कर रहा है।
ओपनएआई ने लॉन्च किए सबसे ज्यादा एआई मॉडल।
- फोटो : Adobe Stock
2. OpenAI: GPT-6.2 एस्ट्रा और सोल की एंट्री
- 2026 में सबसे ज्यादा एआई मॉडल लॉन्च करने के मामले में OpenAI पहले नंबर पर है। कंपनी इस साल अब तक कुल 14 मॉडल पेश कर चुकी है। पिछले छह हफ्तों में OpenAI ने तीन नए मॉडल भी लॉन्च किए हैं। इनमें GPT-6.1 Terra, GPT-6.2 Astra और GPT-6.2 Sol जैसे मॉडल शामिल हैं।
- इससे पहले OpenAI ने फरवरी में GPT-5.3-Codex लॉन्च किया था। इसके बाद मार्च में GPT-5.4 Thinking और GPT-5.4 mini पेश किए गए। अप्रैल में GPT-5.5 आया, जबकि जुलाई में GPT-5.6 के Sol, Terra और Luna वेरिएंट लॉन्च हुए।
- सितंबर में कंपनी ने GPT-6 Astra, GPT-6 Sol, GPT-6 Luna और GPT-6.1 Sol भी पेश किए थे। अब GPT-6.2 सीरीज के साथ OpenAI ने अपने AI मॉडल पोर्टफोलियो को और आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
7 नए एआई मॉडल्स से बढ़ाई मेटा की रफ्तार
- फोटो : Meta
3. Meta: 7 नए एआई मॉडल्स से बढ़ाई रफ्तार
- सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी कंपनी मेटा भी एआई के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है। कंपनी ने बीते छह हफ्तों में म्यूज सीरीज के तीन प्रमुख मॉडल लॉन्च किए हैं। इनमें म्यूज वंडर, म्यूज वंडरफुल और म्यूज अंबर जैसे प्रमुख मॉडल शामिल हैं।
- Meta ने इस साल 8 अप्रैल को Muse Spark 1.0 के साथ अपने नए मॉडल्स की शुरुआत की थी। इसके बाद कंपनी ने Muse Spark 1.1, Muse Spark 1.2 और Muse Spark 1.3 भी पेश किए। इन नए लॉन्च के साथ मेटा के 2026 में पेश किए गए प्रमुख एआई मॉडल्स की संख्या सात हो गई है।
विज्ञापन
एंथ्रोपिक इस साल 12 एआई मॉडल लॉन्च कर चुकी है।
- फोटो : AI
4. Anthropic: Claude 5 सीरीज में दो नए मॉडल
- एआई कंपनी एंथ्रोपिक भी इस मुकाबले में पीछे नहीं है। कंपनी ने 7 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच Claude सीरीज के दो नए मॉडल लॉन्च किए। इनमें Claude Haiku 5.5 और Claude Fable 5.2 शामिल हैं।
- इस साल एंथ्रोपिक ने फरवरी में Claude Opus 4.6 और Claude Sonnet 4.6 के साथ अपने नए मॉडल लॉन्च करने शुरू किए थे। इसके बाद अप्रैल में Opus 4.7 और मई में Opus 4.8 पेश किया गया।
- जून में कंपनी ने Fable 5 और Sonnet 5 लॉन्च किए। इसके बाद जुलाई में Opus 5, सितंबर में Fable 5.1, Opus 5.5 और Sonnet 5.5 पेश किए गए। नए लॉन्च के साथ एंथ्रोपिक के कुल प्रमुख एआई मॉडल्स की संख्या 12 हो गई है।
