Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Google’s New Android Rules, What Changes APK Downloads, Sideloading in 2027?

बदलने वाला है Android यूजर्स के एप इंस्टॉल करने का तरीका: गूगल लागू करेगा नया नियम, आपके फोन पर क्या होगा असर?

Fri, 20 Nov 2026 12:42 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 20 Nov 2026 12:42 PM IST
सार

  • जनवरी 2027 से लागू होंगे नए नियम।
  • डेवलपर्स को पहचान वेरिफाई करानी होगी।
  • एप्स का रजिस्ट्रेशन भी जरूरी होगा।
  • भारत में भी लागू होंगे ये नए नियम।

विज्ञापन
Google’s New Android Rules, What Changes APK Downloads, Sideloading in 2027?
गूगल एंड्रॉयड साइडलोडिंग नियम - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

नए साल में एंड्रॉयड यूजर्स को अपने फोन में एप इंस्टॉल करने के तरीके में कुछ बदलावा देखने को मिल सकता है। दरअसल, गूगल जनवरी 2027 से दुनिया भर में नए साइडलोडिंग नियम लागू करना शुरू करेगा। इसमें सर्टिफाइड एंड्रॉयड डिवाइस पर एप उपलब्ध कराने वाले डेवलपर्स को पहली अपनी पहचान वेरिफाई करानी होगी और एप को गूगल के साथ रजिस्टर करना होगा। बता दें कि ये नियम सिर्फ गूगल प्ले स्टोर तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि थर्ड-पार्टी एप स्टोर और वेबसाइट से डाउनलोड होने वाली एपीके फाइल्स पर भी लागू होंगे। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि एंड्रॉयड से साइडलोडिंग की सुविधा खत्म हो जाएगी। यूजर्स पहले की तरह प्ले स्टोर के बाहर से एप इंस्टॉल कर सकेंगे, लेकिन अनवेरिफाइड डेवलपर के एप इंस्टॉल करने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा लंबी और सावधानी भरी हो सकती है। आइए जानते हैं कि गूगल के इन नए नियमों का भारत समेत दुनिया भर के एंड्रॉयड यूजर्स पर क्या असर पड़ सकता है।

विज्ञापन


एंड्रॉयड साइडलोडिंग नियम क्या है?

  • यहां पर साइडलोडिंग का मतलब है गूगल प्ले स्टोर के अलावा किसी दूसरे माध्यम से फोन में एप इंस्टॉल करना। या गूगल एप्स के बिना कोई एप इंस्टाॅल करना। जैसे मान लीजिए, किसी वेबसाइट से एपीके फाइल डाउनलोड करना, दूसरे डिवाइस से एप कॉपी करना या किसी वैकल्पिक एप मार्केटप्लेस से एप इंस्टॉल करना।
  • विज्ञापन
  • यह सुविधा लंबे समय से एंड्रॉयड की पहचान रही है। दूसरे मोबाइल प्लेटफॉर्म, खासकर एपल के आईओएस की तुलना में एंड्रॉयड यूजर्स को एप इंस्टॉल करने की ज्यादा आजादी मिलती रही है, लेकिन गूगल अब इसमें बदलाव करने की तैयारी में है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • नए अपडेट में सर्टिफाइड एंड्रॉयड डिवाइस पर एप डिस्ट्रीब्यूट करने वाले डेवलपर्स को अपनी पहचान साबित करनी होगी। साथ ही उन्हें एप गूगल के साथ रजिस्टर भी करना होगा।
  • अब यह मायने नहीं रखेगा कि एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, किसी दूसरे एप मार्केटप्लेस पर है या डेवलपर की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा रहा है। गूगल चाहता है कि सर्टिफाइड एंड्रॉइड डिवाइस पर उपलब्ध हर एप के पीछे किसी वेरिफाइड डेवलपर की पहचान हो।


क्या अब एपीके फाइल डाउनलोड नहीं कर पाएंगे?

  • नहीं...गूगल एपीके फाइल डाउनलोड करने या प्ले स्टोर के बाहर से एप इंस्टॉल करने पर पूरी तरह से रोक नहीं लगा रहा है। साइडलोडिंग की सुविधा पहले की तरह बनी रहेगी।
  • हालांकि, बदलाव उन एप्स को इंस्टॉल करने के तरीके में आएगा, जिनके डेवलपर गूगल से वेरिफाइड नहीं होंगे। ऐसे एप को इंस्टॉल करने की कोशिश करने पर एंड्रॉइड चेतावनी दिखा सकता है और सामान्य इंस्टॉलेशन प्रक्रिया को रोक सकता है।
  • अगर यूजर इसके बावजूद एप इंस्टॉल करना चाहता है, तो उसे एडवांस्ड इंस्टॉलेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसमें अतिरिक्त चेक पूरे करने और संभावित जोखिम स्वीकार करने पड़ सकते हैं।
  • इसके अलावा, गूगल वेटिंग पीरियड भी जोड़ रहा है। इसका मकसद स्कैमर्स को यूजर्स पर जल्दबाजी में कोई हानिकारक एप इंस्टॉल करने का दबाव बनाने से रोकना है। डेवलपर्स और एडवांस्ड यूजर्स एंड्रॉयड डीबग ब्रिज (ADB) के जरिए भी अनरजिस्टर्ड एप इंस्टॉल कर सकेंगे।
Trending Videos

Google’s New Android Rules, What Changes APK Downloads, Sideloading in 2027?
गूगल एंड्रॉयड साइडलोडिंग नियम - फोटो : एआई जनरेटेड

नए नियम कब से लागू होंगे?

  • गूगल जनवरी 2027 से इन नियमों का ग्लोबली लागू करेगा। हालांकि यह बदलाव सभी देशों में एक साथ लागू नहीं होगा, बल्कि चरणों में अलग-अलग बाजारों और एप इंस्टॉलेशन के तरीकों तक पहुंचेगा।
  • कुछ देशों में तो इसकी शुरुआत पहले ही हो चुकी है। 30 सितंबर 2026 से ब्राजील, इंडोनेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड में नए नियम लागू होने शुरू हो गए हैं।
  • गूगल के मुताबिक, जनवरी 2027 में शुरू होने वाला विस्तार सात एप डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म को कवर करेगा। इसके बाद आने वाले महीनों में दूसरे देशों और इंस्टॉलेशन के अन्य तरीकों तक भी ये आवश्यकताएं पहुंचेंगी।

एक नजर में देखें गूगल के नियमों की टाइमलाइन
 

समय

क्या होगा?

मार्च 2026

डेवलपर वेरिफिकेशन वैश्विक स्तर पर खुला

30 सितंबर 2026

चुनिंदा बाजारों में लागू होना शुरू

जनवरी 2027

वैश्विक विस्तार शुरू

अगले महीने

अन्य देशों और इंस्टॉलेशन तरीकों तक नियम पहुंचेंगे


हालांकि  गूगल ने भारत में इन नियमों को लागू करने की सटीक तारीख अभी नहीं बताई है।

Google’s New Android Rules, What Changes APK Downloads, Sideloading in 2027?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

कौन-कौन से एप स्टोर नए नियमों के दायरे में आएंगे?
जनवरी 2027 से शुरू होने वाले विस्तार के पहले चरण में सात एप डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म शामिल होंगे। इनमें गूगल का अपना प्ले स्टोर और कई स्मार्टफोन कंपनियों के एप मार्केटप्लेस भी हैं।

कंपनी

एप मार्केटप्लेस

गूगल

गूगल प्ले स्टोर

सैमसंग

गैलेक्सी स्टोर

ऑनर

ऑनर एप मार्केट

ओप्पो

ओप्पो एप मार्केट

शाओमी

गेटएप्स

ट्रांसिओन

पाम स्टोर

वीवो

वी-एपस्टोर


इसका असर सिर्फ इन एप स्टोर तक सीमित नहीं रहेगा। जो डेवलपर अपनी वेबसाइट या सीधे एपीके डाउनलोड लिंक के जरिए एप उपलब्ध कराते हैं, वे भी इन नियमों के दायरे में आएंगे।

क्या स्टूडेंट्स और छोटे डेवलपर्स को राहत मिलेगी?

  • हां...गूगल ने उन स्टूडेंट्स और हॉबीस्ट डेवलपर्स के लिए अलग व्यवस्था रखी है, जो अपने एप केवल सीमित लोगों के साथ साझा करना चाहते हैं। ऐसे डेवलपर्स फ्री लिमिटेड-डिस्ट्रीब्यूशन अकाउंट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस अकाउंट के लिए न तो रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी और न ही सरकारी पहचान पत्र (आईडी) की जरूरत होगी। इस अकाउंट के जरिए एक डेवलपर अधिकतम 50 अधिकृत डिवाइस तक अपना एप शेयर कर सकेगा।
  • वहीं, कमर्शियल डेवलपर्स को सामान्य वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। गूगल का कहना है कि एप रजिस्टर करने की प्रक्रिया में 10 मिनट से भी कम समय लगेगा।


गूगल क्यों बदल रहा है साइडलोडिंग के नियम?

  • गूगल का कहना है कि इन बदलावों का मुख्य मकसद एंड्रॉयड यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाना है। कंपनी चाहती है कि मैलवेयर, नकली ऐप और ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले लोगों के लिए हानिकारक सॉफ्टवेयर फैलाना मुश्किल हो जाए।
  • साइडलोडिंग की सुविधा यूजर्स को एप इंस्टॉल करने की आजादी देती है, लेकिन इसी रास्ते से नकली एप और मैलवेयर भी फोन तक पहुंच सकते हैं। कई बार धोखाधड़ी करने वाले लोग भरोसेमंद ऐप की नकल करके यूजर्स को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं।
  • डेवलपर वेरिफिकेशन के जरिए गूगल हर ऐप को उसके असली डेवलपर से जोड़ना चाहता है। इससे किसी एप को लेकर शिकायत या सुरक्षा संबंधी समस्या आने पर उसके पीछे मौजूद डेवलपर की पहचान की जा सकेगी।


भारत के एंड्रॉइड यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर?

  • गूगल के वैश्विक रोलआउट के तहत ये नियम भारत में भी लागू होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी भारत के लिए कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की है।
  • भारत में उन यूजर्स को इन बदलावों का असर ज्यादा महसूस हो सकता है, जो अक्सर वेबसाइट से एपीके फाइल डाउनलोड करते हैं या थर्ड-पार्टी एप स्टोर का इस्तेमाल करते हैं।
  • ऐसे यूजर्स को अनवेरिफाइड डेवलपर के एप इंस्टॉल करते समय ज्यादा चेतावनियां और अतिरिक्त सुरक्षा जांच देखने को मिल सकती हैं। कुछ मामलों में इंस्टॉलेशन के लिए एडवांस्ड प्रक्रिया अपनानी पड़ सकती है।
  • हालांकि, प्ले स्टोर के बाहर से एप इंस्टॉल करने की आजादी खत्म नहीं होगी। गूगल का नया नियम मुख्य रूप से डेवलपर्स की पहचान वेरिफाई करने और एप्स को रजिस्टर कराने पर केंद्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed