Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Google Mirror Dimension Fake Internet To Test Chrome AI Browser Security

हैकर्स की चाल नाकाम करने गूगल ने बिछाया जाल: पहले ही पकड़े जाएंगे AI ब्राउजर के खतरे, क्या है मिरर डायमेंशन?

Fri, 20 Nov 2026 03:57 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Fri, 20 Nov 2026 03:57 PM IST
सार

  • गूगल ने क्रोम के एआई ब्राउजर की सुरक्षा परखने के लिए 'मिरर डायमेंशन' नाम का नकली इंटरनेट बनाया है।
  • इसमें हजारों नकली वेबसाइटें हैं, जो असली वेब से कटे अलग माहौल में चलती हैं।
  • मकसद है एआई एजेंट को वेबसाइटों में छिपे निर्देशों से होने वाले हमलों, यानी प्रॉम्प्ट इंजेक्शन से बचाना।
  • गूगल के मुताबिक उसका ऑटोमेटेड सिस्टम हर इंजीनियर के लिए रोज 1,000 से ज्यादा टेस्ट बना सकता है।

विज्ञापन
Google Mirror Dimension Fake Internet To Test Chrome AI Browser Security
प्रतीकात्मक इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सोचिए आप अपने एआई ब्राउजर से दो स्मार्टफोन की कीमत मिलाने को कहें और किसी वेबसाइट में छिपा निर्देश उसे कोई और ही काम करा दे। गूगल इसी खतरे से निपटने की तैयारी में है। कंपनी ने असली इंटरनेट जैसा दिखने वाला एक नकली इंटरनेट तैयार किया है, जिसे मिरर डायमेंशन कहा गया है। यहां क्रोम के एआई एजेंट पर जान-बूझकर बनाए गए सुरक्षा खतरे आजमाए जाते हैं, ताकि असली वेब को छुए बिना उनकी कमजोरियां पकड़ में आ जाएं।

विज्ञापन

नकली इंटरनेट की जरूरत क्यों पड़ी

दरअसल पारंपरिक ब्राउजर ज्यादातर वेबसाइटें दिखाते हैं और यूजर के कहे मुताबिक चलते हैं। एआई ब्राउजर इससे आगे जाते हैं। वे यूजर का अनुरोध समझकर खुद साइटें चुनते हैं और कई कदम उठाते हैं। यही ताकत खतरा भी बनती है, क्योंकि एजेंट वेबपेज को इंसान की तरह नहीं पढ़ता, बल्कि उसकी जानकारी से अगला कदम तय करता है। असली इंटरनेट पर टेस्ट करना मुश्किल है, क्योंकि साइटें बदलती रहती हैं और असली अकाउंट में गलती से बदलाव का डर रहता है। नकली माहौल में हर टेस्ट साफ-सुथरी शुरुआत से चलता है।

विज्ञापन

कैसे काम करता है मिरर डायमेंशन

एजेंट को लगता है कि वह सामान्य इंटरनेट पर घूम रहा है, जबकि असल में वह स्थानीय रूप से चलने वाली वेबसाइटों से जुड़ा होता है। मसलन एजेंट को यूट्यूब खोलने को कहा जाए तो पता वही रहता है, मगर अनुरोध बीच में रोककर नकली यूट्यूब तक पहुंचा दिया जाता है। गूगल अलग-थलग माहौल के लिए gVisor नाम की तकनीक इस्तेमाल करता है। एक लोकल प्रॉक्सी नेटवर्क अनुरोध संभालता है और अस्थायी डिजिटल सर्टिफिकेट से क्रोम भरोसेमंद कनेक्शन बनाता है। इससे क्रोम का सामान्य सुरक्षा व्यवहार बना रहता है और टेस्ट असली इंटरनेट से कटा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन रास्तों से हो सकता है हमला

  • वेबपेज का सामान्य टेक्स्ट, जिसमें भटकाने वाले निर्देश छिपाए जा सकते हैं।
  • तस्वीरें जिनमें एआई को दिखने वाले निर्देश डाले जा सकते हैं।
  • एचटीएमएल और एक्सेसिबिलिटी लेबल, यानी पेज के भीतर के वे हिस्से जो यूजर को नहीं दिखते।
  • वेबएमसीपी के जरिए वेबसाइट के टूल्स से होने वाला आदान-प्रदान।
  • कई चरणों वाली ब्राउजिंग जहां निर्देश पहले पेज पर नहीं, बल्कि काफी बाद में आ सकता है।
  • इंजीनियर एजेंट के पेज बदलते समय बीच में भी सामग्री बदल सकते हैं।
  • इस तरह के हमले को इनडायरेक्ट प्रॉम्प्ट इंजेक्शन कहा जाता है, जिसमें निशाना सॉफ्टवेयर नहीं, एआई का फैसला होता है।

नकली वेबसाइटें भी एआई ही बना रहा है

हजारों पेज हाथ से बनाना बेहद मेहनत का काम होता, इसलिए गूगल ने यह काम भी एआई एजेंटों को सौंपा है। पहला एजेंट टेस्ट का काम पढ़कर वेबसाइट की जरूरतें तय करता है, जैसे शॉपिंग साइट पर कैटलॉग, कार्ट और चेकआउट। दूसरा एजेंट इन जरूरतों के हिसाब से कोड लिखकर साइट खड़ी करता है। तीसरे समूह के आलोचक एजेंट जांचते हैं कि बटन और फॉर्म चलते हैं या नहीं और अलग स्क्रीन साइज पर पेज ठीक दिखता है या नहीं। गड़बड़ी मिलने पर साइट सुधार के बाद दोबारा जांच से गुजरती है। इस काम में क्रोम डेवटूल्स फॉर एजेंट्स मदद करता है।

रोज 1000 से ज्यादा टेस्ट और आगे की राह

गूगल का दावा है कि उसकी ऑटोमेटेड रेड-टीमिंग पाइपलाइन हर सुरक्षा इंजीनियर के लिए रोज 1,000 से ज्यादा टेस्ट कैंडिडेट तैयार कर सकती है, जो हाथ से बनने वाले टेस्ट से 30 गुना से ज्यादा है। एक अड़चन यह थी कि यूआरएल में जोड़े गए पैरामीटर से एआई मॉडल भांप सकते थे कि उनकी परीक्षा हो रही है। इसलिए हमले की पहचान एचटीटीपी हेडर में डाल दी गई। यह अंदरूनी टेस्टिंग माहौल है, यूजर के लिए कोई नया फीचर नहीं। कंपनी इसे और असली बनाएगी और भविष्य में कोडिंग एजेंट्स के टेस्ट में भी आजमाने की सोच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed