{"_id":"6b09603fcc3665ebdd082109","slug":"video-bawa-joghon-vs-joharji-kabaddi-final-kasauli-solan-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: कसौली में कबड्डी का रोमांच, फाइनल में बावा जोघों और जोहड़जी के बीच होगी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: कसौली में कबड्डी का रोमांच, फाइनल में बावा जोघों और जोहड़जी के बीच होगी भिड़ंत
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 04:19 PM IST
Link Copied
कसौली विधानसभा क्षेत्र के बोहली पंचायत स्थित जोहड़जी में चल रही दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले जारी हैं। दंगल मेला कमेटी माइयां जोहड़जी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-65 और ओपन वर्ग के मुकाबले करवाए जा रहे हैं।
अंडर-65 वर्ग में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में बावा जोघों ने पठानकोट को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि जोहड़जी की टीम ने चंडीगढ़ को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। अब फाइनल में बावा जोघों और जोहड़जी की टीमें आमने-सामने होंगी।
अंडर-65 किलोग्राम वर्ग में विजेता टीम को 15 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
वहीं, ओपन वर्ग में विजेता टीम को 25 हजार रुपये और उपविजेता को 15 हजार रुपये मिलेंगे। इस वर्ग में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 6,100 रुपये और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 5,100 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।