Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: मोबाइल में SIM Swap Fraud क्या है? बिना फोन छुए खाली हो सकता है बैंक खाता

Fri, 27 Nov 2026 04:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 27 Nov 2026 04:16 PM IST
सार

SIM Swap Fraud में जालसाज आपके मोबाइल नंबर का डुप्लीकेट सिम हासिल कर लेते हैं
इसके बाद जालसाज आपके बैंक खाते को खाली कर सकते हैं

विज्ञापन
Mobile SIM Swap Fraud: How Fraudsters Can Empty Your Bank Account Without Touching Your Phone
सिम स्वैप फ्रॉड क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI

SIM Swap Fraud: आज के समय में मोबाइल फोन सिर्फ बातचीत करने का जरिया नहीं रह गया है। बैंकिंग से लेकर ऑनलाइन पेमेंट और कई जरूरी सेवाओं तक, हर जगह मोबाइल नंबर का इस्तेमाल होता है। बैंक खाते में पैसा आने या निकलने पर भी मोबाइल पर मैसेज आता है। ऐसे में अगर किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ आपका मोबाइल नंबर ही लग जाए, तो परेशानी काफी बढ़ सकती है। साइबर ठग इसी कमजोरी का फायदा उठाने के लिए सिम स्वैप फ्रॉड का इस्तेमाल करते हैं।



इसमें आपका फोन चोरी करना या आपके पास मौजूद मोबाइल को छूना जरूरी नहीं होता। बल्कि ठग आपके नंबर का दूसरा सिम हासिल करके आपके बैंकिंग ओटीपी और जरूरी मैसेज तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। तो चलिए जानते हैं ये सिम स्वैप फ्रॉड क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Mobile SIM Swap Fraud: How Fraudsters Can Empty Your Bank Account Without Touching Your Phone
सिम स्वैप फ्रॉड क्या है? - फोटो : AdobeStock

कैसे काम करता है सिम स्वैप फ्रॉड?

  • सिम स्वैप फ्रॉड में जालसाज सबसे पहले आपकी निजी जानकारी जुटाते हैं
  • इसके लिए फर्जी कॉल, मैसेज, फिशिंग लिंक या सोशल इंजीनियरिंग का सहारा लिया जा सकता है
  • कई बार ठग खुद को टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बताकर कॉल करते हैं
  • वे सिम अपग्रेड, बेहतर नेटवर्क या किसी ऑफर का लालच देकर आपसे जरूरी जानकारी मांगते हैं
Mobile SIM Swap Fraud: How Fraudsters Can Empty Your Bank Account Without Touching Your Phone
सिम स्वैप फ्रॉड क्या है? - फोटो : BSNL
  • इसके बाद वे मोबाइल ऑपरेटर के पास आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल करके उसी नंबर का नया सिम जारी कराने की कोशिश करते हैं
  • जब नया सिम एक्टिव हो जाता है, तो पुराना सिम काम करना बंद कर सकता है
  • ऐसी स्थिति में आपके नंबर पर आने वाले कॉल और एसएमएस नए सिम पर आने लगते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile SIM Swap Fraud: How Fraudsters Can Empty Your Bank Account Without Touching Your Phone
सिम स्वैप फ्रॉड क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसे में अगर ठगों के पास आपकी बैंकिंग से जुड़ी दूसरी जरूरी जानकारी भी है, तो वे ओटीपी का इस्तेमाल करके अनधिकृत लेन-देन करने की कोशिश कर सकते हैं
  • इस तरह आपका मोबाइल आपके पास होते हुए भी बैंक खाते से पैसा निकलने का खतरा पैदा हो सकता है
विज्ञापन
Mobile SIM Swap Fraud: How Fraudsters Can Empty Your Bank Account Without Touching Your Phone
सिम स्वैप फ्रॉड क्या है? - फोटो : Adobe Stock

किन तरीकों से बचाएं अपना बैंक खाता?

  • सिम स्वैप फ्रॉड से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है
  • जैसे- किसी अनजान व्यक्ति को आधार नंबर, बैंकिंग जानकारी या सिम से जुड़ी गोपनीय जानकारी न दें
  • टेलीकॉम कंपनी के नाम पर आने वाली संदिग्ध कॉल पर भरोसा न करें
  • अनजान लिंक पर क्लिक करके अपनी निजी जानकारी साझा न करें
  • अचानक मोबाइल नेटवर्क बंद होने पर तुरंत ऑपरेटर से संपर्क करें
  • बैंक खाते में होने वाले लेन-देन के एसएमएस और ईमेल अलर्ट चालू रखें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed