{"_id":"6b09280c8dedc30c78019044","slug":"video-state-level-basketball-championship-kullu-25-teams-2026-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, 25 टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, 25 टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:19 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में बास्केटबॉल खेल को बढ़ावा देने और नई खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कुल्लू में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। हिमाचल बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से जिला मुख्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से कुल 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
29 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। महिला वर्ग में 11 टीमें, जबकि पुरुष वर्ग में 14 टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन के साथ अपनी टीम को जीत दिलाने का अवसर मिलेगा।
हिमाचल बास्केटबॉल एसोसिएशन के टेक्निकल अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बास्केटबॉल खेल को प्रोत्साहित करना और उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलता है। साथ ही उन्हें अपनी खेल क्षमता में सुधार करने और आगे बढ़ने का अवसर भी मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।