{"_id":"6b09124e6979f40c900527df","slug":"gujarat-ats-suspected-terrorist-linked-jaish-e-mohammed-apprehended-rifle-20-live-cartridges-recovered-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को दबोचा, राइफल और 20 जिंदा कारतूस बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को दबोचा, राइफल और 20 जिंदा कारतूस बरामद
Fri, 27 Nov 2026 10:47 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
एएनआई, वडोदरा
एएनआई, वडोदरा
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:47 AM IST
सार
गुजरात एटीएस ने शुक्रवार को वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक राइफल और 20 से अधिक जिंदा कारतूस मिले हैं। एटीएस का बड़ा ऑपरेशन जारी है। हथियारों के स्रोत और सप्लाई की जांच हो रही है।
विज्ञापन
गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गुजरात एटीएस को एक बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने आरोपी के पास से एक राइफल और 20 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
गुजरात एटीएस अधिकारी ने बताया कि एक बड़ा ऑपरेशन अभी चल रहा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी, जिसके असम से आने की बात कही जा रही है, उसको वडोदरा में एक बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही इस बात का पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि यह राइफल कहां से आई थी और इसे किसे सौंपा जाना था।
(खबर अपडेट हो रही है)