Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SpaceX Starmind Project: Elon Musk Plans 1 Million AI Data Center Satellites In Space

एआई: दस लाख सैटेलाइट से बनेगा अंतरिक्ष में डाटा सेंटर! क्या है स्पेसएक्स का स्टारमाइंड प्रोजेक्ट?

Fri, 27 Nov 2026 08:31 AM IST
संकल्प प्रकाश सिंह स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प प्रकाश सिंह Updated Fri, 27 Nov 2026 08:31 AM IST
सार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स अब अंतरिक्ष में डाटा सेंटर बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी को 10 लाख तक सैटेलाइट लॉन्च करने की मंजूरी मिली है। 

विज्ञापन
SpaceX Starmind Project: Elon Musk Plans 1 Million AI Data Center Satellites In Space
Space Data Centre - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डाटा सेंटर की जरूरत भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अब एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स अंतरिक्ष में ही डाटा सेंटर बनाने की तैयारी कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने स्पेसएक्स को 10 लाख तक ऐसे सैटेलाइट लॉन्च करने की मंजूरी दी है, जिनमें डाटा प्रोसेस करने वाले उपकरण लगे होंगे। अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन से मिली इस मंजूरी के बाद कंपनी स्टारमाइंड नाम का सैटेलाइट नेटवर्क तैयार कर सकेगी।

विज्ञापन


इसके जरिए अंतरिक्ष में ही बड़ी मात्रा में डाटा प्रोसेस किया जाएगा और उसका नतीजा वापस धरती पर भेजा जाएगा। खास बात यह है कि अमेरिकी नियामक ने पहली बार किसी ऐसे सैटेलाइट नेटवर्क को मंजूरी दी है, जिसे अंतरिक्ष में डाटा सेंटर की तरह काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। एआई की बढ़ती मांग से धरती पर डाटा सेंटरों के लिए बिजली, जमीन और पानी की जरूरत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अंतरिक्ष एक नए विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

क्या है स्टारमाइंड प्रोजेक्ट?

स्टारमाइंड को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यह धरती की कक्षा में मौजूद एक विशाल एआई कंप्यूटिंग नेटवर्क की तरह काम कर सके। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत अधिकतम 10 लाख सौर ऊर्जा से चलने वाले सैटेलाइट अंतरिक्ष में तैनात किए जाने की योजना है। इनकी खासियत यह होगी कि ये सौर ऊर्जा का उपयोग करके एआई कंप्यूटिंग करेंगे और परिणामों को धरती पर भेजेंगे। ये सैटेलाइट धरती से करीब 500 से 1,002 किलोमीटर की ऊंचाई पर अलग-अलग कक्षाओं में चक्कर लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें बड़े सोलर पैनल होंगे, जिनसे लगातार बिजली मिल सकेगी। एआई प्रोसेसिंग के दौरान पैदा होने वाली गर्मी को बाहर निकालने के लिए इनमें खास लिक्विड रेडिएटर लगाए जाएंगे। वहीं हाई-स्पीड लेजर कनेक्शन के जरिए ये स्टारलिंक नेटवर्क से जुड़े रहेंगे। स्पेसएक्स के मुताबिक ये सैटेलाइट लगातार मिलने वाली सौर ऊर्जा से अपने कंप्यूटिंग सिस्टम चलाएंगे। आपस में जुड़े रहने के लिए इनमें हाई-स्पीड ऑप्टिकल लिंक होंगे। इससे सभी सैटेलाइट एक-दूसरे के साथ तेजी से डाटा साझा कर सकेंगे और एक नेटवर्क की तरह काम करेंगे।

स्पेसएक्स इसके लिए AI1 नाम का पहला सैटेलाइट डिजाइन भी तैयार कर रही है। इसमें अंतरिक्ष के रेडिएशन से सुरक्षित कंप्यूटिंग सिस्टम लगाए जाने की योजना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें एनवीडिया के Vera CPU और Rubin जीपीयू का इस्तेमाल हो सकता है। सैटेलाइट के सोलर पैनल खुलने पर इसका फैलाव करीब 70 से 75 मीटर तक हो सकता है।

Trending Videos

SpaceX Starmind Project: Elon Musk Plans 1 Million AI Data Center Satellites In Space
Space Data Centre - फोटो : Amar Ujala

स्टारमाइंड के लिए स्पेसएक्स टेक्सास के बैस्ट्रॉप में गीगासैट फैक्ट्री बनाने की योजना बना रही है। यहां बड़े पैमाने पर सैटेलाइट बनाए जाएंगे और उन्हें स्टारशिप रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। स्टारमाइंड प्रोजेक्ट के जरिए स्पेसएक्स एआई कंप्यूटिंग की उन चुनौतियों से निपटने की कोशिश कर रही है, जिनका सामना धरती पर डाटा सेंटर बनाने के दौरान करना पड़ता है। आज एआई के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डाटा सेंटरों को चलाने के लिए बहुत ज्यादा बिजली की जरूरत होती है।

इसके अलावा सर्वरों को ठंडा रखने के लिए पानी और कूलिंग सिस्टम पर भी काफी खर्च करना पड़ता है। बड़े डाटा सेंटर बनाने के लिए पर्याप्त जमीन जुटाना भी आसान नहीं है। कई बार बिजली की उपलब्धता, स्थानीय नियमों और सरकारी मंजूरियों के कारण इनके निर्माण में देरी होती है। स्पेसएक्स की योजना है कि एआई से जुड़े कंप्यूटिंग सिस्टम को अंतरिक्ष में भेजकर इन चुनौतियों का विकल्प तैयार किया जाए।

कब लॉन्च होंगे ये सैटेलाइट?

हालांकि, एफसीसी से मंजूरी मिलने का मतलब यह नहीं है कि स्पेसएक्स तुरंत 10 लाख सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेज देगी। इस नेटवर्क को तैयार करने और लॉन्च करने के लिए कंपनी को कई साल का समय मिलेगा। एफसीसी की तय समयसीमा के मुताबिक स्पेसएक्स को नवंबर 2033 तक सैटेलाइट लॉन्च करना शुरू करना होगा।

इसके बाद नवंबर 2035 तक कम से कम एक लाख और नवंबर 2038 तक कुल पांच लाख सैटेलाइट तैनात करने होंगे। यानी मंजूर किए गए नेटवर्क का आधा हिस्सा इस समय तक अंतरिक्ष में पहुंचाना जरूरी होगा। इतने बड़े नेटवर्क को तैयार करने में लॉन्च की लागत एक बड़ी चुनौती है। कंपनी का मानना है कि स्टारशिप की मदद से बड़ी संख्या में सैटेलाइट कम लागत में अंतरिक्ष में पहुंचाए जा सकेंगे।

क्या स्पेस में डाटा सेंटर चलाना धरती के मुकाबले सस्ता है?

मैकिन्से की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल अंतरिक्ष में डाटा सेंटर चलाना धरती के मुकाबले काफी महंगा है। इसकी सबसे बड़ी वजह सैटेलाइट और कंप्यूटिंग उपकरणों को रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में पहुंचाने की लागत है। इस तकनीक को आर्थिक रूप से फायदेमंद बनाने के लिए लॉन्चिंग का खर्च घटाकर करीब 500 डॉलर प्रति किलोग्राम तक लाना होगा।अंतरिक्ष में डाटा सेंटर का एक फायदा यह भी हो सकता है कि सही कक्षा में मौजूद सैटेलाइट को लगातार सौर ऊर्जा मिलती रहेगी।

इससे रात के समय के लिए बैटरी या बैकअप बिजली की जरूरत कम हो सकती है। इसके अलावा अंतरिक्ष में सोलर पैनल धरती के मुकाबले प्रति वर्ग मीटर करीब आठ गुना ज्यादा ऊर्जा पैदा कर सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो स्टारमाइंड प्रोजेक्ट एआई और अंतरिक्ष तकनीक की दुनिया में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। हालांकि, इसकी सफलता लॉन्चिंग की लागत, तकनीकी चुनौतियों और बड़े पैमाने पर सैटेलाइट तैनात करने की क्षमता पर निर्भर करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed