Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Power cuts spark a wave of anger among traders

Udham Singh Nagar News: बिजली कटौती पर व्यापारियों में दौड़ा गुस्से का करंट

Fri, 27 Nov 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 27 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Power cuts spark a wave of anger among traders
रुद्रपुर। शहर के मुख्य बाजार में लगातार हो रही बिजली कटौती से व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। रोजाना घंटों बिजली गुल रहने से परेशान व्यापारियों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता केके पंत का घेराव किया। व्यापारियों ने कटौती पर नाराजगी जताते हुए बाजार की आपूर्ति सुचारु रखने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घेराव और प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल के साथ पहुंची महिला व्यापारियों ने बताया कि इन दिनों शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती होने से बुटीक और ब्यूटी पार्लर का काम प्रभावित हो रहा है। बुटीक संचालिकाएं ग्राहकों के कपड़ों की सिलाई समय पर पूरी नहीं कर पा रही हैं। वहीं, ब्यूटी पार्लर में भी बिजली आधारित उपकरणों का इस्तेमाल नहीं हो पाने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। इससे कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि काशीपुर बाईपास पर विद्युत पोलों की शिफ्टिंग और पेड़ों की कटाई के चलते मुख्य बाजार की बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इसका असर दुकानदारों के साथ ग्राहकों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस पर अधिशासी अभियंता केके पंत ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि बाजार की बिजली एक साथ बंद करने के बजाय अलग-अलग पॉकेट में बांटकर चरणबद्ध तरीके से कटौती की जाएगी। इससे पूरे बाजार की आपूर्ति एक साथ बाधित नहीं होगी। इस दौरान पवनदीप कौर, कुलदीप कौर, प्रीत कौर, पार्षद सौरभ राज बेहड़, विक्की सम्राट, पारस हसीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed