{"_id":"6b0917a423885652870a5891","slug":"infiltration-attempt-foiled-in-pathankot-bsf-neutralizes-intruder-entering-from-pakistan-via-bamiyal-border-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बीएसएफ ने ढेर किया घुसपैठिया, पाकिस्तान से बमियाल बॉर्डर में घुस रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बीएसएफ ने ढेर किया घुसपैठिया, पाकिस्तान से बमियाल बॉर्डर में घुस रहा था
Fri, 27 Nov 2026 11:10 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: Nivedita
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:10 AM IST
सार
पठानकोट में बीएसएफ ने बमियाल बाॅर्डर से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को मार गिराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में चाैकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
बीएसएफ
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
पठानकोट के बमियाल बॉर्डर पर गुरुवार रात बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। घटना पहाड़ीपुर बीओपी के पास की बताई जा रही है, जहां सीमा पर तैनात जवानों ने पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक व्यक्ति को देख कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब तीन बजे पाकिस्तान की ओर से एक व्यक्ति भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए फायरिंग की, जिसमें घुसपैठिया मारा गया। घटना के बाद पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई।
घटनास्थल पर बीएसएफ, पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सुरक्षा एजेंसियां घुसपैठिये की पहचान, उसके भारत में प्रवेश करने के प्रयास तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि बीएसएफ की ओर से एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया गया है। घटनास्थल पर विभिन्न एजेंसियों की ओर से जांच की जा रही है तथा सुरक्षा के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है।