Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh National Crafts Fair at Kalagram

कलाग्राम में 16वां शिल्प मेला आज से: प्रशासक नगाड़ा बजाकर करेंगे शुरुआत, 250 कलाकार देंगे नृत्य प्रस्तुति

Fri, 27 Nov 2026 10:21 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 27 Nov 2026 10:21 AM IST
सार

कलाग्राम में दस दिवसीय 16वें चंडीगढ़ शिल्प मेले में 27 राज्यों के 200 से अधिक शिल्पकार स्टॉल लगाएंगे। मेले में तुर्की-ईरान के कालीन और हरियाणा का जलेब आकर्षण का केंद्र होगा।  

विज्ञापन
Chandigarh National Crafts Fair at Kalagram
कलाग्राम शिल्प मेले की तैयारियां जारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हस्तशिल्प की खूबसूरती, लोक संस्कृति के रंग और संगीत की मधुर धुनें... कलाग्राम में आज से दस दिवसीय 16वें चंडीगढ़ शिल्प मेले का आगाज होगा। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला और चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से आयोजित मेले का उद्घाटन शाम पांच बजे पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया नगाड़ा बजाकर करेंगे। इस बार मेले की थीम चंडीगढ़- संस्कृतियों का संगम रखी गई है।

विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में कोरियोग्राफर सुशील शर्मा के निर्देशन में 250 डांसर्स लोक और शास्त्रीय नृत्यों पर आधारित विशेष कोरियोग्राफिक प्रस्तुति देंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा। मेले में हर दिन ख्यातनाम कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। समारोह में चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन




पहली शाम भजनों से गूंजेगा कलाग्राम
उद्घाटन के बाद पहली संगीतमय शाम भजन गायिका साध्वी पूर्णिमा बरसाने वाली के नाम रहेगी। पूजा दीदी बरसाने वाली के नाम से प्रसिद्ध पूर्णिमा राधा-कृष्ण के भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगी। उनके लोकप्रिय भजन राधे राधे जपो, चले आएंगे बिहारी और मेरी विनती यही है, राधा रानी कृपा बरसाए रखना खास आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी शाम लखविंदर वडाली का सूफियाना रंग
मेले की दूसरी शाम सूफी गायक पूरन चंद वडाली के पुत्र लखविंदर वडाली प्रस्तुति देंगे। चर्खा, रब मन्नेया जैसे गीतों से वे महफिल सजाएंगे।

कलाग्राम में दिखेगी देशभर की कला, संस्कृति और जायकों की झलक
मेले में देशभर की कला, संस्कृति और खानपान की झलक देखने को मिलेगी। इस बार 27 राज्यों के 200 से अधिक शिल्पकार अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाएंगे। इनमें पंजाब की फुलकारी, कश्मीर की पश्मीना, राजस्थान-गुजरात की बांधनी, लखनऊ की चिकनकारी, बिहार की मधुबनी पेंटिंग और खुर्जा की ब्लू पॉटरी प्रमुख हैं। तुर्की-ईरान के कालीन और गुजरात के भुज की मिट्टी से बने बर्तन भी आकर्षण का केंद्र होंगे।


मेले के फूड कोर्ट में हरियाणा का जलेब, दिल्ली की चाट, बिहार का लिट्टी-चोखा समेत विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। हर शाम लोकनृत्य, सूफी और भक्ति संगीत के कार्यक्रम होंगे। 27 नवंबर को साध्वी पूर्णिमा, 28 को लखविंदर वडाली और 29 नवंबर को आर नैट प्रस्तुति देंगे। मेले की थीम चंडीगढ़-ए कॉन्फ्लुएंस ऑफ कल्चर्स रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed