शाओमी ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज शाओमी 18 प्रो को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में शाओमी 18 प्रो और शाओमी 18 प्रो मैक्स शामिल हैं। दोनों फोन में 200 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे, पीछे की तरफ अलग AMOLED डिस्प्ले और प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिया गया है। ये फोन हाइपरओएस 4 पर चलते हैं, जो एंड्रॉयड 17 पर आधारित है।
2 of 4
Xiaomi 18 Pro
- फोटो : शाओमी
कीमत और उपलब्धता
शाओमी 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,399 यूरो (करीब 1.44 लाख रुपये) है। वहीं, इसका 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,599 यूरो (करीब 1.64 लाख रुपये) में मिलेगा।
शाओमी 18 प्रो मैक्स की कीमत 1,599 यूरो (करीब 1.64 लाख रुपये) से शुरू होती है। इसके 12GB+512GB मॉडल की कीमत 1,799 यूरो (करीब 1.85 लाख रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 2,099 यूरो (करीब 2.16 लाख रुपये) है।
फिलहाल, भारत में शाओमी 18 प्रो सीरीज की ऑफिशियल लॉन्च और कीमतों का एलान अभी नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी नवंबर के आखिरी हफ्ते तक इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
3 of 4
फोन में फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
- फोटो : शाओमी
डिस्प्ले और प्रोसेसर
शाओमी 18 प्रो में 6.4 इंच और प्रो मैक्स में 6.9 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। खास बात है कि इनमें प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर भी है, जो स्क्रीन के व्यूइंग एंगल को सीमित करता है। इससे आसपास बैठे लोगों के लिए स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट देखना मुश्किल होगा।
दोनों फोन के पीछे भी टच सपोर्ट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है। प्रो मॉडल में 2.7 इंच और प्रो मैक्स में 2.9 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए शाओमी 18 प्रो में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 चिपसेट है। वहीं, प्रो मैक्स में 2nm टेक्नोलॉजी पर बना स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 प्रोसेसर दिया गया है।
4 of 4
2nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है चिपसेट।
- फोटो : शाओमी
200MP के दो कैमरे और बड़ी बैटरी
फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS के साथ 200MP का मेन कैमरा, OIS वाला 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। दोनों फोन 8K रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी की बात करें तो प्रो मैक्स में 7,050mAh और प्रो मॉडल में 6,000mAh की बैटरी है। दोनों फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। इनमें 27W रिवर्स चार्जिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।