Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-high-risk-pregnancy-checkup-hypertension-records-report

इंदौरः 28 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं में हाईरिस्क, शादी में देरी और रक्तचाप बना बड़ा खतरा

Fri, 27 Nov 2026 06:28 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 27 Nov 2026 06:28 AM IST
सार

इंदौर में अप्रैल से सितंबर के बीच 29,730 गर्भवती महिलाओं की जांच में 8,458 हाईरिस्क मिलीं और 1,366 अनुमानित रक्तचाप मामलों में से 1,069 पहचानी गईं। इनमें से 887 का उपचार दर्ज है, जबकि 182 के रिकॉर्ड की तलाश जारी है।

विज्ञापन
indore-high-risk-pregnancy-checkup-hypertension-records-report
प्रेग्नेंसी - फोटो : freepik.com

विस्तार

गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग कई योजनाएं चला रहा है, लेकिन विभाग के 6 महीने के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अप्रैल से सितंबर के बीच 29,730 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें 8,458 महिलाओं में गर्भावस्था जोखिमपूर्ण पाई गई। यानी जांच कराने वाली करीब 28 प्रतिशत महिलाएं किसी न किसी खतरे की आशंका से जूझ रही थीं।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार खानपान में बदलाव और शादी में देरी के चलते हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामले भी सामने आने लगे हैं। सरकारी अस्पतालों में भी आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। पोषण की कमी या देखरेख सही नहीं मिलने के कारण कई महिलाओं को कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान चिन्हित की गई 28 प्रतिशत महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी न किसी तरह की समस्या सामने आई है, जो उन्हें हाईरिस्क कैटेगरी में शामिल करती है।
विज्ञापन


42 स्वास्थ्य केंद्रों में जांच शिविर लगे
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के 42 स्वास्थ्य केंद्रों में 12 विशेष जांच दिवस आयोजित किए गए। इस दौरान 11,958 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी भी कराई गई। 9 जून को 1 ही दिन में 7,365 महिलाओं की जांच हुई, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक थी। गर्भावस्था के दौरान बढ़ने वाले रक्तचाप के मामलों की स्थिति सामने आई है। इस महीने में 27,314 प्रसव संभावित महिलाओं के आधार पर रक्तचाप बढ़ने के 1,366 मामले अनुमानित किए गए थे, लेकिन इनमें से केवल 1,069 महिलाओं की ही पहचान हो सकी। यानी 297 संभावित मामले जांच में सामने नहीं आ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


1,069 महिलाओं में उच्च रक्तचाप
गर्भावस्था में बढ़ा रक्तचाप मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे समय से पहले प्रसव और गंभीर जटिलताओं का खतरा रहता है। ऐसे में केवल जांच कराना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि जोखिम वाली महिलाओं की समय पर पहचान, नियमित निगरानी और उपचार भी जरूरी है। जिन 1,069 महिलाओं में रक्तचाप बढ़ने की समस्या मिली, उनमें से 887 का ही उपचार और प्रबंधन दर्ज किया गया। शेष 182 महिलाओं के प्रबंधन का रिकॉर्ड सामने नहीं आया, विभाग इनकी तलाश कर रहा है।


क्षेत्रवार प्रदर्शन में मल्हारगंज पीछे, देपालपुर और सांवेर आगे
क्षेत्रवार आंकड़ों में मल्हारगंज स्थित अस्पताल की स्थिति सबसे खराब रही। यहां अनुमानित मामलों में केवल 48.84 प्रतिशत की पहचान हुई। अरण्या में 57.47 और संयोगितागंज में 56.91 प्रतिशत मामले ही सामने आए, वहीं सांवेर में 96.94 प्रतिशत मामलों की पहचान हुई। उपचार और प्रबंधन में देपालपुर 90.32 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा, वहीं हाल ही में खुले नंदानगर अस्पताल में भी लगभग 112 महिलाओं को आईडेंटिफाई किया गया, जिसमें से 102 महिलाओं के स्वास्थ्य पर हर महीने नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed