Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Worship resumes at a Shiva temple in Srinagar after 37 years

मिसाल: श्रीनगर के शिव मंदिर में 37 साल बाद पूजा-पाठ फिर शुरू, हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने मिलकर कराया जीर्णोद्धार

Wed, 25 Nov 2026 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Nov 2026 06:08 AM IST
सार

सदियों पुराने इस मंदिर के फिर से संवरने और आबाद होने की कहानी आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल है।

विज्ञापन
Worship resumes at a Shiva temple in Srinagar after 37 years
आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंक के दौर में वीरानी से उजड़े श्रीनगर के फतेह कदल इलाके में ऐतिहासिक शिव मंदिर (दुर्गेश्वरी मंदिर) में 37 साल बाद फिर से मंत्रों, पूजा-अर्चना, शंख और घंटियों की गूंज सुनाई दी है। अब इस मंदिर का जीर्णोद्धार हो गया है। सदियों पुराने इस मंदिर के फिर से संवरने और आबाद होने की कहानी आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल है। मंदिर के जीर्णोद्धार में कश्मीरी हिंदुओं को स्थानीय मुस्लिम पड़ोसियों और प्रशासन का भरपूर साथ मिला।

विज्ञापन


कभी मंदिर के पास ही रहने वाले शशि टिक्कू ने बताया कि मंदिर करीब 700 वर्ष पुराना है। मंदिर का निर्माण 14वीं-15वीं शताब्दी तक कश्मीर के सुल्तान जैन-उल-आबिदीन (जैनुद्दीन बडशाह) के शासनकाल के आसपास माना जाता है। टिक्कू के मुताबिक गत अगस्त महीने में जब मैं यहां लाैटा तो मंदिर की जर्जर और उपेक्षित हालत देखकर मन व्यथित हो गया। पता चला कि कोई भी संस्था इसकी देखरेख नहीं कर रही है। इसके बाद उन्होंने मंदिर को संवारने की पहल की। सबसे पहले वेल्डिंग करवाकर मंदिर के गेट मजबूत किए ताकि परिसर सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन


टिक्कू के अनुसार, चूंकि अकेले जीर्णोद्धार करना आर्थिक रूप से संभव नहीं था। ऐसे में जिला उपायुक्त कार्यालय और पुलिस प्रशासन से संपर्क किया। प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए पूरा सहयोग दिया। फतेह कदल की एसएचओ एसआई सोनिका शर्मा और महाराजगंज के अधिकारी गौहर ने मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में काफी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


1989 का दौर बीत चुका है, अब यहां सिर्फ प्यार है
टिक्कू ने कहा कि उन्हें अब यहां एक पल के लिए भी 1989 जैसा डर या तनाव महसूस नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पूजा से ठीक एक दिन पहले रात 10 बजे जब वे मंदिर की धुलाई कर रहे थे तो उन्होंने पास के एक मुस्लिम परिवार से पानी मांगा। उस परिवार ने न केवल पानी उपलब्ध कराया, बल्कि मंदिर की सफाई और पूजा शुरू होने की पहल की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि 1989 में जो माहौल खराब हुआ था, वह बुरा दौर बीत चुका है। आज यहां के लोगों के दिलों में सिर्फ प्यार और अपनापन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed