{"_id":"6b05f8b0dadfb56ea30fbdeb","slug":"srinagar-altaf-bukhari-gave-statement-apni-party-srinagar-news-c-264-1-sr31001-118859-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के युवाओं के साथ हो रहा है अन्याय : अल्ताफ बुखारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के युवाओं के साथ हो रहा है अन्याय : अल्ताफ बुखारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने मंगलवार को पूर्ववर्ती सरकारों पर जम्मू-कश्मीर की संस्थागत व्यवस्था को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां के युवाओं को शैक्षणिक और पेशेवर कॅरिअर के विभिन्न चरणों में भारी अन्याय का सामना करना पड़ रहा है।
मध्य कश्मीर के दौरे के दौरान बुखारी ने कहा कि छात्रों को स्कूली शिक्षा से लेकर कॉलेज और विश्वविद्यालय तक कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जबकि प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने वाले उम्मीदवारों को भी सत्यापन प्रक्रिया के दौरान कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि दुर्भाग्य से हमारे बच्चों के लिए ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके बारे में कहा जा सके कि वे बिना परेशानी के आगे बढ़ सकते हैं, क्योंकि स्कूल में प्रवेश लेने के दिन से लेकर कॉलेज और विश्वविद्यालय तक उन पर कई तरह के अन्याय थोपे जाते हैं।
उन्होंने कहा कि कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थी भी सत्यापन हासिल करने में असमर्थ रहते हैं, जिससे उनके भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो रही हैं।