Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First punch, then belt tightened around neck Assault an IndiGo flight from Abu Dhabi Kochi; accused arrested

पहले मारा मुक्का, फिर बेल्ट से कसा गला: अबू धाबी से कोच्चि आ रही इंडिगो फ्लाइट में मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2026 02:27 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कोच्चि।
पीटीआई, कोच्चि। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 25 Nov 2026 02:27 PM IST
सार

अबू धाबी से कोच्चि आ रही इंडिगो की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि रोशन मार्टिन ने यूसुफ को मुक्का मारने के बाद बेल्ट से गला दबाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
First punch, then belt tightened around neck Assault an IndiGo flight from Abu Dhabi Kochi; accused arrested
इंडिगो की फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अबू धाबी से कोच्चि आ रही इंडिगो की एक उड़ान में, एक सह-यात्री के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। यह घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुई, जब आरोपी रोशन मार्टिन (जो वायट्टिला का रहने वाला है) ने उड़ान (6E1404) के दौरान कथित तौर पर त्रिशूर के रहने वाले यूसुफ पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया? 
नेडुम्बसेरी पुलिस के अनुसार, मार्टिन ने कथित तौर पर यूसुफ के चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे उसका चश्मा टूट गया और उसकी दाईं आंख के पास चोट लग गई। पुलिस ने बताया कि हाथापाई के दौरान, उसने कथित तौर पर अपनी बेल्ट निकाली और उसे यूसुफ के गले के चारों ओर कस दिया।
विज्ञापन


क्यों हुआ झगड़ा? 
इसके साथ ही पुलिस ने शराब के नशे की संभावना को खारिज कर दिया है। उन्हें शक है कि यह झगड़ा अहंकार के टकराव (ईगो क्लैश) की वजह से हुआ हो सकता है। पीड़ित के खिलाफ कोई जवाबी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मार्टिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया
एफआईआर के मुताबिक, जब यह घटना हुई, तब आरोपी सीट 30D पर बैठा था, जबकि यूसुफ सीट 31B पर था। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि धारा 115(2) जानबूझकर चोट पहुंचाने से संबंधित है, जबकि धारा 118(1) खतरनाक हथियारों या साधनों का इस्तेमाल करके जानबूझकर चोट पहुंचाने या गंभीर चोट पहुंचाने से जुड़ी है।पुलिस ने कहा कि वे जल्द ही शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करेंगे और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed