{"_id":"6b0801bce12a1a5a3801af4a","slug":"cbi-action-murder-accused-sujit-brought-to-india-from-uae-76-fugitives-brought-back-from-abroad-in-11-months-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: संयुक्त अरब अमीरात से मर्डर के आरोपी सुजीत को भारत लाया गया, 11 महीने में विदेश से वापस लाए गए 76 भगोड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: संयुक्त अरब अमीरात से मर्डर के आरोपी सुजीत को भारत लाया गया, 11 महीने में विदेश से वापस लाए गए 76 भगोड़े
Thu, 26 Nov 2026 03:24 PM IST
ज्योति भास्कर
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 26 Nov 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
CBI (सांकेतिक)
- फोटो : ANI
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय (एमईए), गृह मंत्रालय (एमएचए) और केरल पुलिस के साथ मिलकर, 'रेड नोटिस' वाले सुजीत कुमार को 25.11.2026 को संयुक्त अरब अमीरात 'यूएई' से भारत वापस लाने (डिपोर्टेशन) में सफलता हासिल की है। 2019 से अब तक, इंटरपोल के माध्यम से 300 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत लाने में सफलता मिली है। 2026 के दौरान 76 भगोड़ों को भारत वापस लाया गया है।
विज्ञापन
सुजीत कुमार, केरल पुलिस द्वारा दर्ज एक हत्या के मामले में वांछित था। वह अक्टूबर 2008 की एक घटना में शामिल था, जहां पुरानी रंजिश के चलते उसने और अन्य आरोपियों ने घातक हथियारों से लैस होकर एक गैर-कानूनी समूह बनाया था। उन्होंने उस व्यक्ति पर हमला किया, जो सड़क किनारे शिकायतकर्ता से बात कर रहा था। हमलावरों ने पीड़ित को कई गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिसके कारण अस्पताल में इलाज के दौरान उसी दिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस मामले में वांछित सुजीत कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। सक्षम अदालत में पहले ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। केरल पुलिस के अनुरोध पर, एनसीबी-नई दिल्ली ने इंटरपोल के माध्यम से सुजीत कुमार के खिलाफ 'रेड नोटिस' जारी करवाया था। इसके बाद, यूएई के अधिकारियों ने उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, यूएई के अधिकारी उसे भारत वापस भेजने (डिपोर्ट करने) के लिए सहमत हो गए।
विज्ञापन
सीबीआई के सक्रिय समन्वय से, केरल पुलिस की एक टीम यूएई गई, जहाँ संबंधित व्यक्ति को भारत की इस टीम को सौंप दिया गया। यह टीम उस व्यक्ति के साथ 25 नवंबर को कोचीन पहुंची। भारत में इंटरपोल के 'नेशनल सेंट्रल ब्यूरो' के रूप में, सीबीआई अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 'भारतपोल' के माध्यम से देश भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है।
