Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Panic in Mumbai following bomb threat Mayor Ritu Tawde and BMC Commissioner receive threatening email

मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप: अमिताभ बच्चन के बंगले समेत तीन जगहों पर विस्फोटक का दावा, किसे मिला ईमेल?

Thu, 26 Nov 2026 01:54 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, मुंबई।
एएनआई, मुंबई। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 26 Nov 2026 01:54 PM IST
सार

मुंबई की मेयर रितु तावड़े और  कमिश्नर अश्विनी भिड़े को धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने के साथ ही सायन के महालक्ष्मी जलसा बंगले और आचार्य मेट्रो स्टेशन पर बम रखे होने का दावा किया गया है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन
Panic in Mumbai following bomb threat Mayor Ritu Tawde and BMC Commissioner receive threatening email
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े और BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इसमें मेयर के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं, ईमेल में मुंबई की दो अन्य जगहों पर भी बम लगाए जाने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


इन दो जगहों पर बम होने का दावा
धमकी भरे ईमेल में सायन स्थित महालक्ष्मी जलसा बंगले और आचार्य मेट्रो स्टेशन पर बम रखे होने की बात कही गई है। ईमेल में इन जगहों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इस सूचना के सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच का इंतजार
मुंबई में धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने मुंबई की मेयर रितु तावड़े और नगर आयुक्त अश्विनी के कार्यालयों की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा बीएमसी कार्यालयों और शहर के मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, इस साल मुंबई मेयर कार्यालय को पांचवीं बार धमकी मिलने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हन्ना मायर के नाम से भेजा गया धमकी भरा ईमेल
पुलिस के अनुसार, धमकी भरा ईमेल हन्ना मायर के नाम से बनाई गई ईमेल आईडी (हन्नामायर5456 एट द रेट जीमेल डॉट कॉम) से भेजा गया है। हालांकि, ईमेल में इसकी जिम्मेदारी कथित तौर पर 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' और 'बब्बर खालसा (परमार-कनाडा)' जैसे संगठनों के नाम पर ली गई है। ईमेल में इंजीनियर गुरनख सिंह (रुकन शाहवाला), डॉक्टर गुरनिरवैर सिंह (खान रजादा), प्रोफेसर गुरअकाल सिंह पीएचडी (खेम करण) और प्रोफेसर गुरंगार सिंह (जंडियाला गुरु) के नाम और पते भी दर्ज हैं। मेल में कथित तौर पर खालिस्तानी अलगाववादी नारे लिखे गए हैं। इसके साथ ही मुंबई में ग्रेनेड हमले करने की चेतावनी दी गई है। ईमेल भेजने वाले ने बीएमसी के कार्यालयों और शहर के सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की धमकी भी दी है।


ये भी पढ़ें: 'देश को बदनाम करने से नहीं चमकेगी राजनीति': राहुल गांधी पर भाजपा का वार, कहा- जनता कभी नहीं करेगी स्वीकार

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर भी धमकी
इस पूरे मामले में पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का नाम सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। ईमेल में कथित तौर पर उनके कॉन्सर्ट के दिन मुंबई में हमला करने की धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस धमकी भरे ईमेल की जांच कर रही है। ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की गंभीरता का पता लगाने के लिए जांच एजेंसियां विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही हैं। शहर के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed