{"_id":"6b0908754f92ef79710861cd","slug":"alcohol-free-wedding-11000-reward-himachal-pradesh-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बेटी की शादी में नहीं परोसी शराब तो मिला 11 हजार का इनाम, पूर्व सैनिक दलीप सिंह की अनोखी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बेटी की शादी में नहीं परोसी शराब तो मिला 11 हजार का इनाम, पूर्व सैनिक दलीप सिंह की अनोखी पहल
Fri, 27 Nov 2026 10:17 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:17 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में शराब मुक्त शादियों को बढ़ावा देने की पूर्व सैनिक दलीप सिंह की मुहिम रंग लाने लगी है। खजूर गांव में पल्लवी की शादी बिना शराब के संपन्न होने पर उन्होंने आयोजक परिवार को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की।
विज्ञापन
बिना शराब की शादी पर 11 हजार का शगुन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
शादियों में शराब परोसने की बढ़ती परंपरा के बीच हिमाचल प्रदेश में एक पूर्व सैनिक ने नशामुक्त विवाह को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। पंचायत समिति चौंतड़ा के वार्ड नंबर-9 टिकरू से सदस्य एवं पूर्व सैनिक दलीप सिंह की मुहिम अब रंग लाने लगी है। शराब मुक्त शादी करने वाले परिवारों को वह अपनी सैन्य पेंशन से 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं। बीती 25 नवंबर की रात क्षेत्र के खजूर गांव में पल्लवी की शादी बिना शराब परोसे संपन्न हुई। इस पहल से खुश होकर दलीप सिंह ने अपने संकल्प के मुताबिक आयोजक परिवार को 11 हजार रुपये की राशि शगुन के तौर पर भेंट की।
विज्ञापन
ग्राम सभा में किया था 11 हजार रुपये देने का एलान
दलीप सिंह ने अगस्त माह में ग्राम पंचायत मैण भरोला की ग्राम सभा में घोषणा की थी कि यदि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपनी बेटियों की शादी बिना शराब के करते हैं तो वह अपनी सैन्य पेंशन से उन्हें 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देंगे। इससे पहले भी एक परिवार ने बिना शराब के शादी संपन्न करवाई थी, लेकिन उस परिवार ने सम्मानस्वरूप राशि लेने से इनकार कर दिया था। अब खजूर गांव में दूसरी ऐसी शादी के आयोजन के साथ उनकी मुहिम को प्रोत्साहन मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos
शादियों में शराब गरीब परिवारों पर डालती है आर्थिक बोझ
सेवा भारती से जुड़े दलीप सिंह का कहना है कि शादियों में शराब परोसने का चलन नशे को बढ़ावा देने के साथ गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ भी डालता है। उनका प्रयास है कि लोग शादी-विवाह जैसे मांगलिक अवसरों को नशामुक्त तरीके से मनाएं और समाज में सकारात्मक संदेश दें।
बीडीसी मानदेय भी जरूरतमंदों की सेवा में करेंगे समर्पित
उल्लेखनीय है कि रोपड़ी क्लैहडू, मैण भरोला और टिकरू पंचायतों का प्रतिनिधित्व करने वाले दलीप सिंह ने अपने पांच साल के बीडीसी मानदेय को भी जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित करने का संकल्प लिया है। उनकी यह पहल क्षेत्र में शराब मुक्त शादियों को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दे रही है।