Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Road left half-constructed; left in a dilapidated state following excavation.

Ambala News: आधी सड़क बनाकर छोड़ी खोदाई के बाद हुई बदहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Road left half-constructed; left in a dilapidated state following excavation.
हरजीत सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धूलकोट। नगर निगम सीमा के नजदीक बसे गांव धूलकोट के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। अधूरे विकास कार्यों, जर्जर नालों और बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन और नगर निगम से जल्द समाधान की मांग की है।
गांव निवासी बलकार ने बताया कि श्मशान घाट की हालत सुधारने के लिए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से करीब 50 हजार रुपये चंदा जुटाकर मिट्टी का भराव करवाया था, ताकि वहां पक्का निर्माण हो सके।
विज्ञापन

इसके बाद नगर निगम से सड़क बनवाने की मांग की गई, लेकिन निगम ने आधी सड़क बनाकर काम अधूरा छोड़ दिया। सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के बाद करीब पांच फीट का हिस्सा आज भी बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, श्मशान घाट में पानी की टोटियों के पास फर्श भी धंस चुका है। इससे अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने अधूरे कार्य जल्द पूरे करवाने की मांग की है।

हरजीत सिंह

हरजीत सिंह

हरजीत सिंह

हरजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed