{"_id":"6b096b7c93dd959842008458","slug":"roadways-contractual-employees-staged-a-protest-over-13-point-demands-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के संविदा कर्मचारियों का धरना: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर उठाई आवाज, परी चौक पर हजारों यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के संविदा कर्मचारियों का धरना: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर उठाई आवाज, परी चौक पर हजारों यात्री परेशान
Fri, 27 Nov 2026 05:07 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:07 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा बस अड्डे पर रोडवेज संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया है। वे वेतन-भत्ते बढ़ाने सहित अपनी 13 मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। संविदा चालक-परिचालक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
रोडवेज के संविदा कर्मचारियों का धरना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर ग्रेटर नोएडा बस अड्डे पर संविदा चालक और परिचालकों ने धरना दिया। कर्मचारी सुबह 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक धरने पर बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। धरने के चलते विभिन्न मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। बसों की संख्या कम होने से परी चौक पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शुक्रवार को कासना स्थित ग्रेटर नोएडा बस अड्डे पर संविदा चालक और परिचालक एकत्र हुए। कर्मचारियों ने 13 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की। इनमें वर्ष 2005 से नियमित कर्मचारियों की तरह दिन-रात्रि आउट भत्ते का भुगतान शुरू कराने, संविदा कर्मचारियों को सीधे रोडवेज से संबद्ध करने और पारिश्रमिक की दर बढ़ाने की मांग प्रमुख रही।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना है कि शुरुआत में उन्हें 35 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से पारिश्रमिक दिया जाता था। समय-समय पर इसमें बढ़ोतरी हुई है, जो वर्तमान में 2.16 से 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर तक पहुंच गई है। इसके अलावा नियमित कर्मचारियों की तरह निगम की ओर से वर्दी उपलब्ध कराने, ड्यूटी के दौरान हादसे में घायल होने या मृत्यु होने पर चालकों और परिचालकों को उपचार व आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
अन्य मांगों में पांच पारिवारिक पास जारी करने, साल में 14 दिन का अवकाश देने, अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने और उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से रोडवेज बसों के चालान किए जाने पर उनकी धनराशि का भुगतान निगम स्तर से कराने की मांग शामिल है। कर्मचारियों ने परी चौक पर रोडवेज बसों का संचालन सुनिश्चित कराने की मांग भी रखी।
