Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   munger shri krishna setu bus car collision btech youth killed many injured

बिहार न्यूज: श्रीकृष्ण सेतु पर बराती बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत; पिता समेत कई घायल

Fri, 27 Nov 2026 12:36 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2026 12:36 PM IST
सार

मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु के पास शुक्रवार सुबह बरात से लौट रही बस और टाटा नेक्सॉन कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चला रहे वैशाली निवासी बीटेक पास आकाश कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके पिता अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार और बस में सवार आधा दर्जन से अधिक बराती घायल हो गए।

विज्ञापन
munger shri krishna setu bus car collision btech youth killed many injured
ल पर बराती बस और कार की सीधी भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुंगेर में श्रीकृष्ण सेतु के समीप शुक्रवार सुबह बरातियों से भरी बस और टाटा नेक्सॉन कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चला रहे वैशाली जिले के आकाश कुमार (युवक) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता और अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक बराती भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों को परिजन बेहतर इलाज के लिए खगड़िया ले गए।

विज्ञापन

पुल के पास आमने-सामने भिड़े दोनों वाहन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह श्रीकृष्ण सेतु के पास बरात से लौट रही बस और सामने से आ रही टाटा नेक्सॉन कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई बराती घायल हो गए। हादसे के दौरान बस में सवार सचिन कुमार पुल के नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

घायलों में मिथुन कुमार, मनीष कुमार, कारी साव, सचिन कुमार और रुदल कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की डायल 112 टीम पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रही थी करीब 40 बरातियों से भरी बस

बताया गया कि खगड़िया जिले के विष्णुपुर घोसवरी निवासी कालीचरण के बेटे सोनू चौधरी की शादी मुंगेर जिले के बहाचौकी निवासी ललन चौधरी की बेटी से तय हुई थी। गुरुवार को विष्णुपुर घोसवरी से बरात बहाचौकी पहुंची थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 40 बराती बस से वापस खगड़िया लौट रहे थे। इसी दौरान श्रीकृष्ण सेतु के पास बस की कार से टक्कर हो गई।

कोर्ट में तारीख पर जा रहे थे पिता-पुत्र

मृतक आकाश कुमार के पिता और अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार ने बताया कि वे शुक्रवार सुबह करीब चार बजे अपने छोटे बेटे आकाश के साथ निजी कार से भागलपुर जा रहे थे। भागलपुर न्यायालय में एक मुकदमे की तारीख थी। कार आकाश चला रहा था। इसी दौरान श्रीकृष्ण सेतु के पास सामने से आ रही बराती बस से उनकी कार की टक्कर हो गई।
अमरेंद्र कुमार के अनुसार, आकाश ने बीटेक की पढ़ाई पूरी कर ली थी और वह उनका छोटा बेटा था। हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमरेंद्र कुमार घायल हो गए।

सदर अस्पताल में घायलों का इलाज, स्थिति ठीक

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि श्रीकृष्ण सेतु के पास दो वाहनों की टक्कर में कई लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल लाकर उपचार किया गया। फिलहाल घायलों की स्थिति ठीक है। हादसे में वैशाली जिले के एक युवक की मौत हुई है।
इधर, मुफस्सिल थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। घायल अमरेंद्र कुमार का पुलिस की निगरानी में इलाज कराया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed