10:47 AM, 27-Nov-2026
बिहार: फ्लैट की रजिस्ट्री के बाद भी बिल्डर जिम्मेदार, धोखाधड़ी पर 9% ब्याज समेत लौटानी होगी रकम: हाईकोर्ट
पटना हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि फ्लैट की रजिस्ट्री होने के बाद भी बिल्डर की उपभोक्ता के प्रति जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। एक ही फ्लैट दो लोगों को बेचने और निर्विवाद कब्जा नहीं देने के मामले में अदालत ने बिल्डर को पूरी रकम नौ प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ तीन महीने में लौटाने का आदेश दिया है।
और पढ़ें
09:34 AM, 27-Nov-2026
बिहार: प्रशांत किशोर समेत आठ लोगों को हाईकोर्ट से झटका, अंतरिम राहत देने से इन्कार; केस डायरी तलब
पटना हाईकोर्ट ने जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर समेत आठ लोगों को कथित दंगा, सरकारी कार्य में बाधा और निषेधाज्ञा उल्लंघन के मामले में अंतरिम राहत देने से इन्कार कर दिया है। अदालत ने निचली अदालत के संज्ञान आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर केस डायरी तलब की है।
और पढ़ें
07:54 AM, 27-Nov-2026
बिहार: दूसरी शादी रचाई, पहली पत्नी पहुंच गई सामने! होटल ले जाने के बहाने निकला पति, रास्ते में खुल गई पोल
जोधपुर में चार साल से साथ रह रही पहली पत्नी ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर युवक को दूसरी शादी के बाद पकड़ लिया। युवक उसे होटल में ठहराने के बहाने ले जा रहा था, तभी शक होने पर महिला ने डायल 112 पर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस दोनों को थाने ले गई और बालिग होने की पुष्टि के बाद बंधपत्र बनवाकर छोड़ दिया।
और पढ़ें
07:50 AM, 27-Nov-2026
बिहार: शिक्षिका रहस्यमय तरीके से लापता, पिता का आरोप- बेटी की हत्या कर शव गायब किया; ससुराल वाले फरार
वैशाली के मुर्तुजापुर गांव में BPSC शिक्षिका शिवानी कुमारी 25 नवंबर से लापता हैं। पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव गायब करने और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। शिक्षिका के कमरे से संदिग्ध नमूने जुटाए गए हैं।
और पढ़ें
07:44 AM, 27-Nov-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
बिहारशरीफ के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान-2047 में छह गांवों को ग्रोथ हब बनाने, तीन नए रिंग रोड विकसित करने और 588 जलाशयों को पुनर्जीवित करने का प्रस्ताव है। शहर में शिक्षा, पर्यटन, उद्योग और हरित क्षेत्र के विस्तार पर भी जोर दिया गया है।
और पढ़ें