Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The hearing in the banbhoolpura railway land case may be held today on November 19

हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले की आज हो सकती है सुनवाई, 120वें नंबर पर होगी पेशी

Thu, 19 Nov 2026 11:58 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 19 Nov 2026 11:58 AM IST
सार

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की बुधवार की सुनवाई टल गई। सुप्रीम कोर्ट में केस 118वें नंबर पर सूचीबद्ध था, लेकिन सिर्फ 30-32 मामलों की ही सुनवाई हो सकी। अब बृहस्पतिवार को 120वें नंबर पर तारीख मिली है।

विज्ञापन
The hearing in the banbhoolpura railway land case may be held today on November 19
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में बुधवार को होने वाली सुनवाई टल गई। मामला केस 118वें नंबर पर सूचीबद्ध था लेकिन सुप्रीम कोर्ट में केवल 30-32 मामलों की ही सुनवाई हो पाई। अब बृहस्पतिवार को तारीख मिली है। सुनवाई का नंबर 120वां है।

विज्ञापन

रेलवे की कई हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण मामले में अंतिम फैसले से पहले की सुनवाई हर बार टलती जा रही है। बुधवार को बनभूलपुरा मामले से पहले करीब 30-32 मामलों की सुनवाई हुई लेकिन इसकी बारी नहीं आई। मामले के याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि अगली तारीख बृहस्पतिवार (19 नवंबर) मिली है। इस दिन भी केस का नंबर 120 है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि शायद सुनवाई हो सकती है।

विज्ञापन

दूसरी तरफ फैसले के मद्देनजर बनभूलपुरा में बुधवार को पुलिस फोर्स और पीएसी का कड़ा पहरा रहा। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि हर स्तर से निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह का माहौल बिगाड़ने या कानून व शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन परिसर से हटवाया कूड़ा-कचड़ा
बुधवार को जीआरपी और पुलिस ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन परिसर में फैले कूड़ा-करकट और सामान को हटवाकर साफ-सफाई कराई। ढोलक बस्ती में रहने वाले लोगों के जो वाद्ययंत्र वहां रखे थे, उन्हें भी हटाया गया। दोबारा किसी भी तरह का सामान, गठरी या ढोलकें न रखने की सख्त हिदायत भी दी है।

 

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed