Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A scuffle broke out between Congress leader Mohan Singh Dhek and MLA Khushal Singh Adhikari in lohaghat

प्रदेश प्रभारी के सामने खुलेआम गुटबाजी: कांग्रेसी नेता और विधायक के बीच नोकझोंक, सैलजा की जनसभा में ये हुआ

Thu, 19 Nov 2026 12:21 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Thu, 19 Nov 2026 12:21 PM IST
सार

लोहाघाट रामलीला मैदान की सभा में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के संबोधन के बाद मोहन सिंह ढेक (मुन्ना) ने माइक पकड़कर टिकट बदलने की बात कही, जिससे सड़क पर दोनों नेताओं में तीखी नोकझोंक हो गई। 

विज्ञापन
A scuffle broke out between Congress leader Mohan Singh Dhek and MLA Khushal Singh Adhikari in lohaghat
लोहाघाट में सड़क पर हंगामे के दौरान प्रभारी की वाहन समर्थकों से जुट गया। - फोटो : जागरूक पाठक

विस्तार

 

विज्ञापन

लोहाघाट रामलीला मैदान में हुई सभा में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के सामने कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के संबोधन के बाद जब सभी नेता मंच से जाने लगे तो मोहन सिंह ढेक (मुन्ना) ने माइक पकड़ा और कहा कि लोहाघाट में टिकट बदलोगे तो कांग्रेस जीत जाएगी।

सड़क पर कांग्रेसी नेता मोहन सिंह ढेक और वर्तमान विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इससे माहौल गरमा गया। सुरक्षा कर्मियों और अन्य को बीच-बचाव करना पड़ा। कांग्रेस नेता ढेक को मंच पर बोलने का अवसर नहीं दिया गया। ऐसे में समर्थकों में नाराजगी थी।

विज्ञापन

मुन्ना ढेक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए उन्होंने पूरी ताकत लगाई और बड़ी संख्या में जनता को कार्यक्रम में पहुंचाया लेकिन उन्हें बात रखने तक का अवसर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में खुशाल सिंह अधिकारी को टिकट दिया जाता है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यशपाल आर्य ने किया समर्थन : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बुलाकर जनता से अपील करते हुए कहा कि लोहाघाट को खुशाल बनाना है। बता दें कि लोहाघाट से वर्तमान विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल और वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन सिंह ढेक उर्फ मुन्ना दावेदारी कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को नसीहत, सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करना उचित नहीं
प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से साफ तौर पर कहा कि वह आपसी मतभेद भुलाएं और कांग्रेस को जिताने का काम करें। सभा के दौरान हंगामे और बयानबाजी पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पार्टी के भीतर किसी भी नेता या कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। कोई भी नेता उनसे, देहरादून में या पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलकर अपनी बात रख सकता है। कई नेता दिल्ली जाकर भी अपनी बात रखते हैं लेकिन सार्वजनिक रूप से पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई शिकायत या समस्या है तो उसे पार्टी फोरम पर उठाना चाहिए।

आपसी खींचतान और छोटी-मोटी बातों का कोई खास महत्व नहीं है। आजकल देखने को मिलता है कि जब कोई व्यक्ति उन्नति की ओर बढ़ता है तो कुछ लोग उसकी टांग खींचने में लग जाते हैं। जनता ने जो आशीर्वाद देना था, वह दिल खोलकर दिया है। आपसी छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं लेकिन इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता। - खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक, लोहाघाट

यदि पार्टी टिकट नहीं देती है और किसी दूसरे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाती है तो कांग्रेस के लिए काम करने को तैयार हैं। मैं पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा लेकिन अगर वर्तमान विधायक को टिकट मिलता तो उसके लिए प्रचार नहीं करूंगा। अगर मुझे इस्तीफा देना है तो मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं। -मोहन सिंह ढेक (मुन्ना), वरिष्ठ कांग्रेसी, पूर्व पीसीसी

संगठन की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है। एकमात्र लक्ष्य कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और पार्टी को आगे बढ़ाना है। -चिराग फर्त्याल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भरी हुंकार
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शंखनाद कर दिया है। कांग्रेस की आयोजित विशाल जनसभा में विभिन्न स्थानों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और धामी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

बुधवार को नगर लोहाघाट के रामलीला मैदान में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा में पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने भाजपा की धामी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने धामी सरकार को भ्रष्टाचार में डूबी सरकार बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत बनाकर भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया।

कुमारी सैलजा ने कहा भाजपा शासन में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार पर मामले में कथित वीआईपी को बचाने का आरोप लगाया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश को बचाने के लिए भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना जरूरी है। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। विधायक अधिकारी ने धारचूला विधायक हरीश धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने जनसभा में पहुंची मातृशक्ति, युवा, बुजुर्गों, कार्यकर्ताओं, पार्टी नेताओं का आभार जताया।

इससे पूर्व जनसभा में पहुंचने पर प्रदेश प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जनसभा के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कार्यक्रम में खड़े नजर आए उन्हें बैठने के लिए भी स्थान नहीं मिल पाया। संचालन प्रकाश माहरा भुवन चौबे ने किया। 

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल, नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधानसभा प्रभारी पूरन कठायत, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, रणजीत सिंह रावत, भगीरथ भट्ट, विकास, मोहन सिंह ढेक, ब्लाॅक प्रमुख शंकर अधिकारी आदि।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed