{"_id":"6afe8663e22976da000fa751","slug":"mathura-police-attach-gangster-lalit-s-villa-worth-rs-18-45-lakh-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा न्यूज: गैंगस्टर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 18.45 लाख का विला कुर्क, डीएम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा न्यूज: गैंगस्टर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 18.45 लाख का विला कुर्क, डीएम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
Thu, 19 Nov 2026 10:47 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:47 AM IST
सार
मथुरा में सदर बाजार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी ललित उर्फ लल्ले का 18.45 लाख रुपये का आवासीय विला कुर्क किया है। डीएम न्यायालय के आदेश पर आटस बांगर स्थित वृंदा आर्चिड में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को सदर बाजार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी ललित उर्फ लल्ले की 18.45 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है। पुलिस ने जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, गोविंद नगर थाना क्षेत्र के जी-1 सेक्टर निवासी ललित उर्फ लल्ले के खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गोविंद नगर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बुधवार को सदर बाजार थाना प्रभारी त्रिपुरेश कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। सीओ नगर आशना चौधरी, नायब तहसीलदार संजीव चौहान ने बताया है कि पुलिस ने मौजा आटस बांगर स्थित वृंदा आर्चिड में प्लॉट संख्या सी-40 के हिस्से पर बने 50.166 वर्गमीटर क्षेत्रफल के आवासीय विला को कुर्क किया।