Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Himachal Governor Calls for Countering Attacks on Sanatan Dharma in Vrindavan

वृंदावन: सनातन संस्कृति के प्रचार में जुटें युवा, राज्यपाल कविंदर गुप्ता का बड़ा संदेश; जानें क्या बोले

Thu, 19 Nov 2026 10:55 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 10:55 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने वृंदावन में श्रीदयाराम बद्री केदार आश्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने सनातन धर्म पर हो रहे हमलों का मुकाबला करने और युवाओं को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ने पर जोर दिया।
 

विज्ञापन
Himachal Governor Calls for Countering Attacks on Sanatan Dharma in Vrindavan
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अल्हैपुर मार्ग स्थित नवनिर्मित श्रीदयाराम बद्री केदार आश्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर सनातन धर्म पर हो रहे हमलों का मुकाबला करने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह उद्घाटन पंच दिवसीय मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का हिस्सा था।
विज्ञापन


राज्यपाल ने अपनी पत्नी बिंदु गुप्ता के साथ संतों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच आश्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने भद्रकाली की मूर्ति का अनावरण भी किया। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति को आगे बढ़ाने में गुरुओं और संतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं को धर्म से जोड़ने और उसके प्रचार-प्रसार पर बल दिया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि आचार्य कमल नयन महाराज द्वारा स्थापित यह आश्रम बद्रीनाथ धाम और वृंदावन धाम के संबंधों को और प्रगाढ़ करेगा। इससे विश्वभर में भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति का प्रचार होगा। डॉक्टर राम कृपालु त्रिपाठी महाराज ने आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष कमल नयन महाराज को सहज, सरल, परोपकारी और सनातन प्रेमी बताया। उन्होंने कहा कि कमल नयन महाराज ने सनातन धर्म को पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगल कलश यात्रा निकाली गई
श्रीदयाराम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंगल कलश यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और देव पूजन संपन्न हुआ। 108 ब्राह्मणों द्वारा सहस्र चंडी पाठ प्रारंभ किया गया। शाम को भजन संध्या में भजन गायिका करुणा चौहान और निकुंज कामरा ने राधा-कृष्ण की महिमा से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति दी।


बांकेबिहारी मंदिर में किए दर्शन
कार्यक्रम से पहले राज्यपाल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक आचार्य युगल किशोर कटारे ने पटुका, प्रसादी और माला भेंट कर किया। इस अवसर पर आचार्य मंगेश दुबे, डॉक्टर राधाकांत शर्मा और अंकित सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। संचालन डॉक्टर रत्नेश त्रिपाठी ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed