Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Dev Deepawali tomorrow; rare celestial alignments taking shape

कानपुर: देव दीपावली कल, बन रहे योगों के दुर्लभ संयोग, नए कार्यों की शुरुआत, पूजा और साधना के लिए उत्तम समय

Mon, 23 Nov 2026 11:41 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 23 Nov 2026 11:41 AM IST
सार

Kanpur News: देव दीपावली पर वर्धि योग, शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग तथा कृतिका व रोहिणी नक्षत्र एक साथ हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Dev Deepawali tomorrow; rare celestial alignments taking shape
देव दीपावली 2026 - फोटो : AI

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन वर्धि योग, शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग तथा कृतिका व रोहिणी नक्षत्र जैसे विशेष योगों का संयोग बन रहा है। पूर्णिमा तिथि सोमवार रात 11:42 बजे शुरू होकर मंगलवार की रात 8:23 बजे समाप्त होगी। ये योग नए कार्यों की शुरुआत, पूजा और साधना के लिए उत्तम माने जाते हैं।
विज्ञापन


गंगा स्नान, दान और शाम को दीपदान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस पावन अवसर पर देवता स्वर्ग से उतरकर गंगा किनारे दीपोत्सव मनाते हैं। इसी कारण इस पर्व को देवताओं की दीपावली (देव दीपावली) कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रीति अग्निहोत्री और आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने के पश्चात अपनी सामर्थ्य के अनुसार गेहूं, चावल, दाल, गुड़ और तिल का दान करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। स्वच्छ वस्त्र देने से कुंडली में शनि और राहु के अशुभ प्रभाव शांत होते हैं। ज्योतिष सिद्धांतों के लिहाज से शुद्ध घी या तिल के तेल का दान करने से इंसान को आरोग्य की प्राप्ति होती है। दूध, दही, शहद, सिंघाड़ा, आंवला और केले का दान करने से कुंडली का चंद्रमा और बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। इससे जीवन में सुख और समृद्धि आती है।
विज्ञापन
Trending Videos

योगों का यह है महत्व
- सर्वार्थ सिद्धि योग यह योग 24 नवंबर को सुबह 6:51 बजे से रात 11:25 बजे तक रहेगा। व्रत, स्नान, दान और नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ है।
- वर्धि योग और शिव योग प्रातः काल से शाम 4:06 बजे तक वर्धि योग रहेगा, उसके बाद शिव योग शुरू होगा। शिव योग जप, तप, पूजा और साधना के लिए उत्तम होता है।
- नक्षत्र संयोग: दिन में कृतिका नक्षत्र रहेगा और रात 11:25 बजे के बाद रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।
- ब्रह्म मुहूर्त स्नान का समय सुबह 5:03 से 5:56 बजे तक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed