Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   WhatsApp Sound Stickers, Add Your Voice Animated Stickers, Here How Works

व्हाट्सएप पर अब बोलेंगे एनिमेटेड स्टिकर: अपनी आवाज और ऑडियो जोड़कर भेज सकेंगे मैसेज, कैसे काम करेगा यह फीचर?

Thu, 26 Nov 2026 09:05 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 26 Nov 2026 09:05 AM IST
सार

  • व्हाट्सएप ला रहा है साउंट स्टिकर फीचर।
  • एनिमेटेड स्टिकर में जोड़ सकेंगे आवाज।
  • वीडियो से सीधे स्टिकर बना सकेंगे यूजर्स।
  • वीडियो की ओरिजिनल आवाज भी रहेगी।

विज्ञापन
WhatsApp Sound Stickers, Add Your Voice Animated Stickers, Here How Works
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

व्हाट्सएप पर किसी दोस्त को फनी स्टिकर भेजना अब और मजेदार होने वाला है। अभी तक यूजर्स चैट में फोटो और एनिमेटेड स्टिकर भेजते आए हैं, लेकिन जल्द ही इन स्टिकर के साथ आवाज भी सुनाई देगी। यानी अब सिर्फ स्टिकर भेजने के बजाय उसमें अपनी आवाज रिकॉर्ड करके या कोई ऑडियो क्लिप जोड़कर भी भेज सकेंगे। बीटा रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस सुविधा पर काम कर रही है और इस खास फीचर को साउंड स्टिकर नाम दिया गया है।

विज्ञापन


व्हाट्सएप का साउंड स्टिकर फीचर क्या है?

  • साउंड स्टिकर व्हाट्सएप का नया फीचर है, जिसके जरिए एनिमेटेड स्टिकर के साथ ऑडियो भी भेजा जा सकेगा। जैसे मान लीजिए, अगर आप किसी वीडियो का स्टिकर बनाते हैं, तो उसमें अपनी आवाज रिकॉर्ड करके जोड़ सकते हैं। इसके अलावा फोन में सेव कोई ऑडियो क्लिप भी इस्तेमाल की जा सकेगी।
  • विज्ञापन
  • इसकी खास बात यह है कि वीडियो की मूल आवाज को भी स्टिकर के साथ रखा जा सकता है। यानी यूजर्स को हर बार अलग से ऑडियो रिकॉर्ड करने की जरूरत नहीं होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


कैसे बना सकेंगे आवाज वाला स्टिकर?
इस नए फीचर का इस्तेमाल करने का तरीका काफी आसान होने वाला है। इसके लिए यूजर्स को किसी चैट में जाकर स्टिकर कीबोर्ड खोलना होगा। इसके बाद क्रिएट स्टिकर वाले विकल्प पर टैप करके फोन की गैलरी से एक वीडियो चुनना होगा।

व्हाट्सएप चुने गए वीडियो को अपने आप एनिमेटेड स्टिकर में बदल देगा। इसके बाद एडिटर स्क्रीन पर नया ऑडियो बटन दिखाई देगा। इस बटन की मदद से स्टिकर के साथ आवाज जोड़ी जा सकेगी।
यूजर्स के पास ऑडियो जोड़ने के लिए ये इस तरह के ऑप्शंस होंगे...

  • अपनी आवाज रिकॉर्ड करके जोड़ना।
  • फोन में मौजूद ऑडियो फाइल चुनना।
  • वीडियो की पहले से मौजूद आवाज रखना।

इस तरह एक सामान्य वीडियो को आवाज वाले एनिमेटेड स्टिकर में बदला जा सकेगा।

स्टिकर के साथ आवाज कैसे सुनाई देगी?

  • जैसे ही यूजर को साउंड स्टिकर मिलेगा, तो उसके ऊपर एक छोटा साउंट आइकन दिखेगा। इससे पता चल जाएगा कि उस स्टिकर के साथ ऑडियो भी जुड़ा हुआ है।
  • हालांकि, व्हाट्सएप ऑडियो को अपने आप नहीं चलाएगा। कंपनी इसे डिफॉल्ट रूप से म्यूट रखेगी। यानी चैट खोलते ही अचानक कोई आवाज नहीं बजेगी। अगर रिसीवर स्टिकर के साथ जुड़ी आवाज सुनना चाहता है, तो उसे साउंड आइकन पर टैप करना होगा। इससे यूजर्स को यह तय करने का विकल्प मिलेगा कि वे ऑडियो सुनना चाहते हैं या नहीं।


चैट की प्राइवेसी का भी रखा गया ध्यान

  • नए फीचर में यूजर्स की प्राइवेसी का ध्यान रखने की भी बात कही गई है। फीचर्स ट्रैकर व्हाट्सएपबीटा इंफो के मुताबिक, स्टिकर और उसके साथ जुड़े ऑडियो को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखा जाएगा।
  • इसका मतलब है कि स्टिकर के साथ भेजे जाने वाले ऑडियो की सुरक्षा भी व्हाट्सएप की चैट में इस्तेमाल होने वाले एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के तहत होगी।


किन यूजर्स को मिलेगा नया फीचर?

  • व्हाट्सएप के साउंड स्टिकर फीचर को सबसे पहले एंड्राॅयड बीटा वर्जन 2.26.41.3 में देखा गया था। अब फीचर्स ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, कंपनी इसे व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉयड के वर्जन 2.26.47.1 पर कुछ यूजर्स के लिए रोलआउट कर रही है।
  • फिलहाल यह सुविधा सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी इसे चरणबद्ध तरीके से जारी कर रही है। इसलिए लेटेस्ट बीटा वर्जन इस्तेमाल करने वाले हर यूजर को भी यह फीचर तुरंत नहीं मिलेगा।
  • वहीं, आईफोन यूजर्स के लिए साउंड स्टिकर फीचर कब उपलब्ध होगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed