Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   gta 6 pc port copyright action leonida Project github game files leak pc release date

जीटीए-6 को पीसी पर चलाने का जुगाड़ पड़ा भारी: कंपनी ने गिटहब और डिस्कॉर्ड से हटवाया, भेजा कॉपीराइट नोटिस

Thu, 26 Nov 2026 10:10 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 10:10 AM IST
सार

  • जीटीए 6 के पीसी वर्जन का इंतजार कर रहे गेमर्स के लिए अनऑफिशियल पोर्ट बनाने की कोशिश अब मुश्किल में पड़ गई है। 
  • रॉकस्टार गेम्स की पैरेंट कंपनी टेक-टू इंटरएक्टिव ने गेम को पीसी पर चलाने वाले बड़े प्रोजेक्ट 'लियोनिडा' को बंद करा दिया है। 
  • कंपनी ने कॉपीराइट उल्लंघन का हवाला देते हुए गिटहब को नोटिस भेजा है। 
  • इस कार्रवाई में 2,900 से ज्यादा फोर्क्स यानी प्रोजेक्ट की कॉपी को भी हटाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
gta 6 pc port copyright action leonida Project github game files leak pc release date
GTA 6 के अनऑफिशियल पीसी वर्जन पर कार्रवाई। - फोटो : रॉकस्टार गेम्स

विस्तार

दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) के Xbox और PlayStation 5 पर रिलीज होने के बाद से ही PC गेमर्स अपने वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, ऑफिशियल लॉन्च में हो रही देरी के चलते कुछ उत्साही गेमर्स ने खुद ही इस गेम को PC पर चलाने का जुगाड़ शुरू कर दिया था। अब रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) की पेरेंट कंपनी टेक-टू इंटरएक्टिव ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए सबसे बड़े अनऑफिशियल PC पोर्ट प्रोजेक्ट को बंद करवा दिया है।
विज्ञापन


जीटीए 6 पीसी पोर्ट प्रोजेक्ट पर कंपनी की कार्रवाई
  • जीटीए 6 फिलहाल कंसोल गेमर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन पीसी गेमर्स को इसके आधिकारिक वर्जन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इसी बीच कुछ गेमर्स ने खुद गेम का पीसी पोर्ट तैयार करने की कोशिश शुरू कर दी थी।
  • विज्ञापन
  • ऐसे ही एक बड़े प्रोजेक्ट का नाम लियोनिडा था, जिसे गिटहब पर होस्ट किया गया था। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य एक्सबॉक्स सीरीज के लिए तैयार जीटीए 6 गेम को पीसी पर चलाना था।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • टेक-टू इंटरएक्टिव ने सोमवार को इस प्रोजेक्ट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिटहब को DMCA (डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट) नोटिस भेजा। कंपनी ने आरोप लगाया कि यह प्रोजेक्ट उसके कॉपीराइट वाले गेम और फाइल्स का इस्तेमाल कर रहा था और अनधिकृत कॉपीराइट उल्लंघन को बढ़ावा दे रहा था।

लीक गेम फाइल्स से बनाया जा रहा था पीसी पोर्ट
  • टेक-टू के मुताबिक, 20 नवंबर 2026 को जीटीए 6 के एक्सबॉक्स सीरीज बिल्ड की चोरी हुई गेम फाइल्स सार्वजनिक रूप से शेयर की गई थीं। इसके अगले दिन लियोनिडा प्रोजेक्ट शुरू हुआ, जिसका मकसद इन फाइल्स की मदद से गेम को पीसी पर चलाना था।
  • प्रोजेक्ट के निर्देशों में यूजर्स से अपनी गेम फाइल्स उपलब्ध कराने को कहा गया था। हालांकि, टेक-टू का दावा है कि यह तरीका सिर्फ दिखावे के लिए था, क्योंकि प्रोजेक्ट में इस्तेमाल की जाने वाली फाइल्स वास्तव में साइबर लीक के जरिए सामने आई जीटीए 6 की अनधिकृत फाइल्स थीं।
  • कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह प्रोजेक्ट उसके बौद्धिक संपदा अधिकारों (IP Rights) का उल्लंघन करता है। इसी आधार पर उसने गिटहब से मूल रिपॉजिटरी और उससे जुड़े 2,900 से ज्यादा फोर्क्स हटाने की मांग की।

डिस्कॉर्ड सर्वर भी हुआ बंद
जीटीए 6 के अनऑफिशियल पीसी पोर्ट बनाने की कोशिश सिर्फ लियोनिडा तक सीमित नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक, कई दूसरे प्रोजेक्ट भी गेम को पीसी पर चलाने के लिए काम कर रहे थे। इनमें कुछ प्रोजेक्ट गेम के शुरुआती सीन को पीसी पर चलाने में सफल रहे, जबकि एक अन्य प्रोजेक्ट मैक पर गेम का बेहद खराब ग्राफिक्स वाला वर्जन चलाने में कामयाब हुआ था।

लियोनिडा प्रोजेक्ट के एडमिन के मुताबिक, टेक-टू ने इसके डिस्कॉर्ड सर्वर को भी बंद करा दिया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी अनऑफिशियल पोर्ट बनाने वाले प्रोजेक्ट्स के खिलाफ आगे भी कार्रवाई कर सकती है।

गेम मॉडिफिकेशन में एआई का हो रहा इस्तेमाल
हाल के समय में एआई टूल्स के जरिए गेम मॉडिफिकेशन कर दूसरे प्लेटफॉर्म पर चलाने की कोशिशें बढ़ी हैं। कुछ गेमर्स कंसोल गेम्स को पीसी पर चलाने के लिए अनऑफिशियल पोर्ट और दूसरे तकनीकी प्रयोग कर रहे हैं।

लेकिन जब किसी गेम की चोरी हुई फाइल्स, कॉपीराइट वाले कोड या अनधिकृत डेटा का इस्तेमाल किया जाता है, तो गेम डेवलपर और पब्लिशर ऐसे प्रोजेक्ट्स के खिलाफ कॉपीराइट कार्रवाई कर सकते हैं। जीटीए 6 के मामले में टेक-टू का रुख काफी सख्त नजर आ रहा है।


पीसी पर कब आएगा जीटीए 6?
जीटीए 6 के पीसी वर्जन की आधिकारिक लॉन्च डेट अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गेम का पीसी वर्जन 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। कंसोल पर गेम की रिलीज के बाद पीसी गेमर्स के बीच इसका इंतजार लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि रॉकस्टार गेम्स जीटीए-6 का पीसी वर्जन कब लॉन्च करेगी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में इसके मार्च 2027 में आने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed