Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   apple removes talkie ai chat app from app store child safety minimax inappropriate messages

एपल ने 'टॉकी' एप को एप स्टोर से हटाया: बच्चों से आपत्तिजनक बातें कर रहा था चैट एप, प्ले स्टोर से भी हुआ बैन

Thu, 26 Nov 2026 04:39 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 04:39 PM IST
सार

  • एपल ने एआई चैट एप Talkie को दुनियाभर के App Store से हटा दिया है। 
  • एप के एआई कैरेक्टर बच्चों से अपमानजनक, अधिकार जताने वाली और रोमांटिक बातचीत कर रहे थे। 
  • चीन की एआई कंपनी MiniMax के इस एप पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। 
  • मामले ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और एआई चैटबॉट्स की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
apple removes talkie ai chat app from app store child safety minimax inappropriate messages
टॉकी एप पर एपल ने लगाया प्रतिबंध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर दिग्गज टेक कंपनी एपल (Apple) ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। कंपनी ने चीनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप मिनीमैक्स द्वारा विकसित लोकप्रिय एआई कंपैनियन एप टॉकी (Talkie) को दुनिया भर के एप स्टोर से हटा दिया है। मिनीमैक्स चीन की उन छह प्रमुख एआई कंपनियों में शामिल है, जिन्हें टेक जगत में 'चाइना के एआई टाइगर्स' कहा जाता है।
विज्ञापन


बच्चों के साथ अनुचित बातचीत का आरोप
एपल ने यह कार्रवाई आपत्तिजनक सामग्री का हवाला देते हुए की है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एबीसी न्यूज और ब्रिटेन के ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म की एक संयुक्त जांच में टॉकी एप के एआई कैरेक्टर के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ बच्चों के साथ बातचीत में एआई कैरेक्टर ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, उन पर अधिकार जताया और रोमांटिक भूमिका निभाने जैसी बातचीत की। 
विज्ञापन


जांचकर्ताओं ने 17 नवंबर को एपल को इस मामले से जुड़े सबूत दिए थे। इसके बाद एपल ने टॉकी को अपने एप स्टोर से हटा दिया। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट नहीं किया कि एप हटाने के पीछे जिस यौन सामग्री का हवाला दिया गया, वह खास तौर पर बच्चों को दिखाई गई थी या नहीं। मिनीमैक्स ने भी इस मामले पर टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है टॉकी एप?
टॉकी एक एआई कंपेनियन एप है, जिसमें यूजर अलग-अलग वर्चुअल कैरेक्टर से बातचीत कर सकते हैं और उनके साथ काल्पनिक कहानियों या रोल-प्ले का हिस्सा बन सकते हैं। एपल एप स्टोर और गूगल प्ले, दोनों पर इसकी रेटिंग 18+ थी। डाउनलोड करने के लिए उम्र की जांच भी जरूरी बताई गई थी। 

हालांकि, जांच में उम्र की पुष्टि करने के तरीकों पर भी सवाल उठाए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ मामलों में यूजर खुद अपनी उम्र बताकर आगे बढ़ सकते थे, जिससे यह खतरा बढ़ गया था कि इस एप का इस्तेमाल बच्चे भी कर सकते हैं।

2024 में भी एप पर लगा था प्रतिबंध
टॉकी के खिलाफ यह पहली कार्रवाई नहीं है। एपल ने 2024 में भी इसके पुराने वर्जन को आपत्तिजनक यूजर कंटेंट के कारण एप स्टोर से हटाया था। इसके बाद मिनीमैक्स ने 2025 में एप का नया वर्जन जारी किया।

टॉकी की लोकप्रियता भी हाल के महीनों में प्रभावित हुई है। चीनी रिसर्च फर्म यूनीक रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में एप और वेबसाइट पर इसके करीब 1.1 करोड़ मासिक सक्रिय यूजर थे। सितंबर की तुलना में अक्टूबर में नए डाउनलोड 32.2% घट गए। उम्र की जांच सख्त होने और फोटो पहचान पत्र मांगने जैसी प्रक्रियाओं को लेकर यूजर्स ने शिकायतें की थीं।

चीन में एआई कंपेनियन एप्स पर है सख्ती
चीन ने जुलाई में ऐसे एआई प्लेटफॉर्म पर नियम सख्त किए, जो बच्चों को वर्चुअल पार्टनर या परिवार के सदस्य जैसे रिश्ते उपलब्ध कराते हैं। नए नियमों के तहत नाबालिगों के साथ इस तरह के संबंधों को बढ़ावा देने पर रोक है। इसके बाद मिनीमैक्स ने भी अपने कुछ फीचर्स में बदलाव किए हैं।


टॉकी पर एपल की कार्रवाई एआई चैटबॉट्स की सुरक्षा, बच्चों की डिजिटल प्राइवेसी और एआई के साथ भावनात्मक जुड़ाव को लेकर बढ़ती चिंताओं को दिखाती है। अब सवाल यह है कि केवल एप का इस्तेमाल करने के लिए उम्र सीमा तय करना पर्याप्त है या कंपनियों को एआई के व्यवहार और कंटेंट पर ज्यादा सख्त नियंत्रण भी रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed