Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईफोन 17 प्रो मैक्स vs सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा vs शॉओमी 17 अल्ट्रा: 1.5 लाख के बजट में किसे खरीदें?

Thu, 26 Nov 2026 02:53 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 02:53 PM IST
सार

  • प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में Apple iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S26 Ultra और Xiaomi 17 Ultra के बीच सीधी टक्कर है। 
  • तीनों ही फोन अपने दमदार हार्डवेयर और कैमरा तकनीक के लिए जाने जाते हैं। 
  • आइए इन तीनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की तुलना को विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
iphone 17 pro max vs samsung galaxy s26 ultra vs xiaomi 17 ultra comparison price specifications features
तीनों फोन अपने दमदार हार्डवेयर और कैमरा तकनीक के लिए जाने जाते हैं। - फोटो : अमर उजाला
प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की बात हो तो एपल, सैमसंग और शाओमी के फ्लैगशिप फोन के बीच मुकाबला दिलचस्प हो जाता है। iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S26 Ultra और Xiaomi 17 Ultra तीनों ही दमदार प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और एडवांस कैमरा फीचर्स के साथ आते हैं। हालांकि, इनकी खूबियां अलग-अलग हैं। कोई वीडियो रिकॉर्डिंग और सॉफ्टवेयर के मामले में मजबूत है, तो किसी का फोकस फोटोग्राफी और फास्ट चार्जिंग पर है। आइए जानते हैं कि इन तीनों में किसका कौन-सा फीचर बेहतर है।
Trending Videos
iphone 17 pro max vs samsung galaxy s26 ultra vs xiaomi 17 ultra comparison price specifications features
Apple iPhone 17 Pro Max - फोटो : Apple
1. किसका डिजाइन ज्यादा प्रीमियम?
  • Apple iPhone 17 Pro Max में एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन के साथ फ्रंट और बैक दोनों तरफ Ceramic Shield 2 की सुरक्षा मिलती है, जिसका वजन 231 ग्राम है। 
  • दूसरी ओर, Samsung Galaxy S26 Ultra आर्मर एल्युमीनियम फ्रेम और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। कंपनी इसमें इन-बिल्ट S-Pen का सपोर्ट भी देती है। इसका वजन 214 ग्राम और मोटाई 7.9mm है। 
  • Xiaomi 17 Ultra फ्लैट बॉडी और Xiaomi Shield Glass 3.0 प्रोटेक्शन के साथ आता है। तीनों ही फोन IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग से लैस हैं, जबकि शाओमी में IP69 सुरक्षा भी मिलती है।
  • तीनों फोन में से Samsung Galaxy S26 Ultra सबसे स्लिम डिजाइन और हल्के वजन के साथ आता है। 

2. डिस्प्ले के मामले में कौन बेहतर
  • तीनों फोन में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। iPhone 17 Pro Max में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है। इसमें 3,000 निट्स तक की पीक आउटडोर ब्राइटनेस मिलती है। 
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है। यह 1Hz से 120Hz तक का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी खासियत Privacy Display है, जो साइड से देखने पर स्क्रीन की जानकारी छिपाने में मदद करती है।
  • Xiaomi 17 Ultra में 1-120Hz रिफ्रेश रेट वाला HyperRGB OLED डिस्प्ले है। यह 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट करता है। कागज पर ब्राइटनेस के मामले में शाओमी आगे है।
iphone 17 pro max vs samsung galaxy s26 ultra vs xiaomi 17 ultra comparison price specifications features
Samsung Galaxy S26 Ultra - फोटो : Samsung
3. फोटोग्राफी के लिए कौन बेहतर?
  • iPhone 17 Pro Max में पीछे तीन 48MP कैमरे मिलते हैं। इनमें मेन, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। फोन 8x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फ्रंट में 18MP Center Stage कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में 200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP 5x टेलीफोटो और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें 100x तक डिजिटल जूम और बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के फीचर दिए गए हैं।
  • Xiaomi 17 Ultra का कैमरा सेटअप Leica के साथ तैयार किया गया है। इसमें 50MP का 1-इंच मेन सेंसर, 200MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। इसका टेलीफोटो कैमरा 75-100mm तक लगातार ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 50MP कैमरा है। कैमरा हार्डवेयर के लिहाज से शाओमी खास तौर पर फोटोग्राफी पसंद करने वालों को आकर्षित कर सकता है।

4. प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
  • iPhone 17 Pro Max में एपल का A19 Pro चिपसेट मिलता है। इसमें 12GB LPDDR5X रैम स्टैंडर्ड मिलता है। स्टोरेज के लिए 256GB, 512GB, 1TB और 2TB विकल्प हैं। 
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर है। इसमें 12GB और 16GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। 
  • Xiaomi 17 Ultra में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। भारतीय वेरिएंट में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
iphone 17 pro max vs samsung galaxy s26 ultra vs xiaomi 17 ultra comparison price specifications features
Xiaomi 17 Ultra - फोटो : Mi
5. बैटरी और चार्जिंग
  • बैटरी के मामले में Xiaomi 17 Ultra सबसे आगे नजर आता है। इसमें 6,000mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh बैटरी है, जो 60W वायर्ड चार्जिंग से करीब 30 मिनट में 75% तक चार्ज हो सकती है।
  • iPhone 17 Pro Max की बैटरी क्षमता एपल ने mAh में सार्वजनिक नहीं की है। कंपनी के मुताबिक, यह 37 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। 40W या उससे ज्यादा के एडॉप्टर से फोन करीब 20 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है।

6. सॉफ्टवेयर और कीमत
iPhone 17 Pro Max iOS 26 पर चलता है, जबकि सैमसंग और शाओमी Android 16 पर आधारित हैं। सैमसंग पूरे 7 साल के OS अपडेट और एडवांस Galaxy AI फीचर्स देता है। भारत में तीनों फोन की कीमत कुछ इस प्रकार है:
  • iPhone 17 Pro Max: ₹1,49,900 (256GB)
  • Samsung Galaxy S26 Ultra: ₹1,39,999 (256GB)
  • Xiaomi 17 Ultra: ₹1,39,999 (16GB रैम और 512GB स्टोरेज)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed