Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hawala funds amounting to 80 lakh rupees seized,

राजस्थान: बनियान में छिपाए 20 लाख, बैग में भी कैश; उदयपुर में 80 लाख रुपये के साथ गुजरात के तीन युवक गिरफ्तार

Thu, 19 Nov 2026 11:36 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2026 11:36 AM IST
सार

राजस्थान के उदयपुर में सूरजपोल थाना पुलिस ने 80 लाख रुपये नकद बरामद कर गुजरात के मेहसाणा निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हार्दिक कुमार प्रजापति ने 20 लाख रुपये बनियान के अंदर और 20 लाख रुपये बैग में छिपा रखे थे।

विज्ञापन
Hawala funds amounting to 80 lakh rupees seized,
हवाला रकम - फोटो : credit

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में हवाला के जरिए रकम के लेनदेन की आशंका के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपोल थाना पुलिस ने तीन युवकों के कब्जे से 80 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपी गुजरात के मेहसाणा जिले के रहने वाले हैं। वे 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां बनियान और बैग में छिपाकर ले जा रहे थे। तलाशी में कुल 16 हजार नोट मिले। इतनी बड़ी रकम के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस अब रकम के स्रोत और इसकी डिलीवरी के ठिकाने का पता लगा रही है।

विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए तीनों युवक

थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि थाने की हॉक में तैनात कॉन्स्टेबल शिवलाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में तीन संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। आशंका जताई गई थी कि उनके पास हथियार हो सकते हैं या वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम गठित की और बताए गए हुलिए के आधार पर तीनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान तीनों युवक घबरा गए। उन्होंने अपने पास हथियार होने से इनकार किया। इसके बाद तलाशी ली गई तो उनके पास बड़ी मात्रा में नकदी मिली। रकम छिपाने का तरीका देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

विज्ञापन

बनियान के अंदर छिपा रखे थे 20 लाख रुपये

पुलिस के अनुसार, हार्दिक कुमार प्रजापति ने अपनी बनियान के अंदर 20 लाख रुपये छिपा रखे थे। इसके अलावा उसके बैग से भी 20 लाख रुपये बरामद हुए। इस तरह अकेले हार्दिक के पास से 40 लाख रुपये मिले। वहीं, जयेश भाई प्रजापति और दिनेश भाई पटेल के पास से 20-20 लाख रुपये बरामद किए गए। तीनों के पास से कुल 80 लाख रुपये मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

500 रुपये के 16 हजार नोट बरामद

पुलिस ने बताया कि बरामद रकम में 500-500 रुपये के कुल 16 हजार नोट थे। इतनी बड़ी नकदी के संबंध में तीनों आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके और न ही रकम के बारे में संतोषजनक जानकारी दे पाए। इसके बाद पुलिस ने नकदी जब्त कर ली। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी 80 लाख रुपये कहां से लेकर आए थे और उदयपुर में इसे किस व्यक्ति या स्थान तक पहुंचाना था। साथ ही हवाला कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed