Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan HC Refuses to Stay ACB Probe Against IAS Shikhar Agrawal in Villa Case

राजस्थान: 64 विला-कॉटेज खरीद मामले में आईएएस शिखर अग्रवाल को हाईकोर्ट से राहत नहीं, एसीबी जांच जारी रहेगी

Thu, 19 Nov 2026 11:45 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 19 Nov 2026 11:45 AM IST
सार

64 विला-कॉटेज खरीद मामले में IAS शिखर अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने ACB जांच पर रोक लगाने से इनकार कर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मामले में 18 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Rajasthan HC Refuses to Stay ACB Probe Against IAS Shikhar Agrawal in Villa Case
शिखर अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चर्चित 64 विला-कॉटेज खरीद मामले में IAS शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राजस्थान हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। गुरुवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में अब 18 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी। ऐसे में फिलहाल एसीबी की जांच जारी रहेगी।

विज्ञापन

शिखर अग्रवाल ने 17 नवंबर को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ एसीबी की जांच को चुनौती दी थी। उन्होंने जांच पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने इस स्तर पर जांच रोकने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

इससे पहले 18 नवंबर को एसीबी ने शिखर अग्रवाल और गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड (अनंता रिसॉर्ट) के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसमें कंपनी के निदेशक मुकुंद शरण गोयल, प्रबंध निदेशक संजय गोयल और अन्य को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: आईएएस शिखर अग्रवाल की याचिका पर आज सुनवाई, एसीबी पूछताछ की तैयारी में; सुबोध भी जा चुके जेल

दो रिसॉर्ट में परिवार के नाम पर खरीदे गए 40 विला

एसीबी की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शिखर अग्रवाल, उनकी पत्नी IPS प्रशाखा माथुर और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर उदयपुर और अलवर के दो रिसॉर्ट में कुल 40 विला खरीदे गए थे।

जांच के अनुसार, 3 अक्टूबर 2023 को उदयपुर के बुझड़ा स्थित अनंता रिसॉर्ट में शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी के नाम पर 10-10 विला खरीदे गए। इन 20 विला की कीमत 15-15 लाख रुपए बताई गई। खास बात यह रही कि खरीद के उसी दिन इन विला को परपेचुअल लीज डीड के जरिए रेवेन्यू शेयरिंग के लिए कंपनी को वापस सौंप दिया गया।

इसके बाद 27 मार्च 2026 को अलवर के अजबगढ़ स्थित अनंता रिसॉर्ट में परिवार के सदस्यों के नाम पर 20 और विला खरीदे गए। इनमें शिखर अग्रवाल, उनकी पत्नी, दोनों बेटे और सास-ससुर शामिल थे। इनकी कीमत 14 लाख से 16.5 लाख रुपए प्रति विला के बीच बताई गई।

डीएलसी दर से भी कम कीमत पर खरीद, कंपनी को 2 करोड़ के लाभ का आरोप

एसीबी की जांच में विला की खरीद कीमतों पर भी सवाल उठे हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, अजबगढ़ रिसॉर्ट में खरीदे गए विला की कीमत संबंधित डीएलसी दर से करीब 3.5 लाख से 4.5 लाख रुपए कम थी। जबकि इसी रिसॉर्ट में दूसरे खरीदारों को विला डीएलसी दर से करीब 6 लाख रुपए अधिक कीमत पर बेचे गए थे। एसीबी का आरोप है कि इस पूरी व्यवस्था से कंपनी को करीब 2 करोड़ रुपए का अनुचित लाभ पहुंचाया गया।

24 विला बेटों के नाम खरीदने का मामला भी जांच के दायरे में

इस मामले में एक अन्य महत्वपूर्ण तथ्य यह भी सामने आया कि शिखर अग्रवाल ने जयपुर के अनंता रिसॉर्ट में अपने दोनों बेटों के नाम पर 24 विला खरीदे थे। ये विला 11-11 लाख रुपए की दर से खरीदे गए, जबकि कंपनी के ब्रोशर में इनकी कीमत 59-59 लाख रुपए बताई गई थी। इस तरह परिवार के नाम पर विला-कॉटेज की खरीद, उनकी कीमतों में अंतर और कंपनी के साथ हुए वित्तीय लेन-देन एसीबी की जांच के प्रमुख बिंदु हैं।

खुलासे के बाद APO किए गए थे शिखर और प्रशाखा

मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी IPS प्रशाखा माथुर को उनके पदों से हटाकर एपीओ कर दिया था। इसके बाद 31 अक्टूबर को एसीबी ने शिखर अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिक जांच (PE) दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब एफआईआर दर्ज होने और हाईकोर्ट से जांच पर रोक नहीं मिलने के बाद एसीबी की कार्रवाई आगे बढ़ने का रास्ता साफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed